मेडिकल कॉलेज को मिली 150 सीटे
भीलवाड़ा।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2020-21 के लिए १५० छात्रों के प्रवेश को लेकर स्वीकृति की मोहर लगा दी है। प्राचार्य डॉ राजन नंदा ने बताया कि एमसीआई की ओर से लगाई गई मुहर के बाद आगामी शैक्षणिक सत्र में कॉलेज में डेढ़ सौ छात्रों को और प्रवेश मिल सकेगा। इन्हें मिलाकर अब कॉलेज में 400 छात्र हो जाएंगे। एमसीआई की टीम में गत वर्ष यहां आकर कॉलेज और एमजीएच का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। वर्तमान में कोरोना के कारण शैक्षणिक गतिविधियां बन्द होने से छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है।
दो दिवसीय चर्म रोग शिविर कल से
भीलवाड़ा . गणेश उत्सव प्रबन्ध सेवा समिति की ओर से आयुर्वेदिक चिकित्सालय महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में पंचकर्म व चर्म रोग शिविर १ व २ अगस्त को लगाया जाएगा। शिविर सुबह ८ से २ बजे तक आयोजित होगा। इसमें डॉ. जीएल शर्मा रोगियों को परामर्श देंगे। यह जानकारी समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने दी।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/medical-college-gets-150-seats-in-bhilwara-6307422/
Comments
Post a Comment