रज, जल, स्वर्ण व रजत ईंट अयोध्या रवाना

भीलवाड़ा।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत, संतों व कार्यकर्ताओं ने नदियों एवं रजकण व जल पूजा अर्चना के बाद अयोध्या भेजे। आश्रमों, मंदिरों, मठों में रज कण व जल के साथ ही नवरत्न, स्वर्ण एवं रजत की ईंटें हनुमानजी की रजत गदा व अन्य सामग्री भी भेजी गई। रविवार सुबह ९ बजे यह सामग्री विशेष वाहन में हरिशेवा धाम से हंसराम उदासीन के सान्निध्य में पुष्प वर्षा एवं जयघोष के साथ रवाना की गई। हरी शेवा धाम में हुए समारोह में संत मयाराम, संत राजाराम, संत गोविंदराम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. शंकरलाल माली, चांदमल सोमानी, रविंद्र जादू, विहिप के सुरेश गोयल, गणेश प्रजापत, पुष्पा बहेडिय़ा, सीमा पारीक, रामप्रकाश बहेडिय़ा, विजय ओझा, मनीष बहेडिया, सीमा जाजू, मधु शर्मा, नारायणलक्ष्मी खटवानी, स्पेन निवासी राम सहित अन्य ने हिस्सा लिया। हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में हल्दीघाटी, मातृकुंडिया, चंद्रभागा नदी पाटन, आऊ नदी, बावड़ी के बालाजी, समेत सभी मंदिरों से यह सामग्री यहां पहुंची। सत्यनारायण शर्मा ने पूजन कराया। आरती, विजय मंत्र व जयघोष के साथ यह सामग्री लेकर विहिप जिलाध्यक्ष रामप्रकाश बहेडिय़ा, चित्तौड़ प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बालमुकुंद शर्मा अयोध्या रवाना हुए।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/raj-water-gold-and-silver-brick-left-for-ayodhya-6298085/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा