51 टीमों ने 2701 घरों को किया सर्वे

भीलवाड़ा।
जिला प्रशासन के निर्देश पर चिकित्सा विभागीय टीमों ने सोमवार को शहर की सात कॉलोनियों के घरों का सर्वे किया गया। पहले दिन ५१ टीमों ने २७०१ घरों में १२ हजार ६२१ सदस्यों की जांच की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुश्ताक खान ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर विभाग की ओर से 51 टीमों का गठन किया गया। जिन्होंने शहर के सांगानेर, बापूनगर, सुभाषनगर, सांगानेरी गेट, चन्द्रशेखर आजाद नगर, चपरासी कॉलोनी, काशीपुरी एवं शास्त्रीनगर क्षेत्रों में कुल 2701 घरों का सर्वे किया गया। जिनमें 17 रोगी यूआरआई के पाए गए। सर्वे के दौरान टीमों की ओर से कुल 12 हजार 621 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान शहर के सांगानेर में 7, बापूनगर में 5 तथा सांगानेरी गेट क्षेत्र में 5 यूआरआई के रोगी मिले। जिन्हें उपचार व परामर्श दिया गया। घर-घर सर्वे की इस मुहिम में टीमों ने सांगानेर में 133, बापूनगर में 391, सुभाषनगर में 891, सांगानेरी गेट क्षेत्र में 153, चन्द्रशेखर आजादनगर में 307, चपरासी कॉलोनी में 390, काशीपुरी में 210 तथा शास्त्रीनगर में 226 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान टीमों को ना तो कोई हाईरिस्क रोगी मिला और ना ही कोई विदेश से आया व्यक्ति मिला।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/51-teams-surveyed-2701-houses-in-bhilwara-6300381/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा