जनसंख्या स्थिरता पखवाडे का समापन

भीलवाड़ा।
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के समापन अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्य स्तर से पुरस्कृत एवं पंचायत समिति स्तर पर परिवार कल्याण कार्यक्रम व मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक-एक ग्राम पंचायत के सरपंच व ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम को जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया। प्रत्येक प्रथम आने वाली ग्राम पंचायत को 1 लाख का चेक पुरस्कार राशि स्वरूप दिया गया।
जिला कलक्टर ने पंचायत समिति बनेङा प्रधान को व ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनेड़ा को राज्य में तीसरे स्थान पर रहने से 5 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने पर सेटेलाईट शाहपुरा, सीएचसी की श्रेणी में 1 लाख व निजी हॉस्पीटल की श्रेणी में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने से सिटी हॉस्पीटल भीलवाड़ा को 1 लाख का चेक दकर सम्मानित किया। दो एएनएम, दो आशा ग्रामीण क्षेत्र से व एक एएनएम, एक आशा शहरी क्षेत्र को सम्मानित किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुश्ताक खान ने जिला कलक्टर को आश्वस्त किया कि जिस तरह से गत 5 वर्ष में जिले को तीसरे स्थान पर लाए है उसी प्रकार टीम चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भीलवाड़ा जिले को उच्च स्थान पर लाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी। कार्यक्रम में मेडिकल कालेज प्रिन्सीपल डॉ. राजन नन्दा, एमजी अधीक्षक डॉ. अरुण गौड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/population-stability-fortnight-ending-in-bhilwara-6295912/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा