कोरोना को लेकर भीलवाड़ा की सबसे बड़ी चूक

भीलवाड़ा।
जिले में पिछले २६ दिनों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इन २६ दिनों में २५७ लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक ३०० लोग ठीक हो चुके हैं।
सबसे बड़ा कारण
- अधिकारी तथा आमजन बेपरवाह हो गए हैं।
- लॉकडाउन के दौरान हर वस्तु के हाथ लगाने से लोग डरते थे वह डर समाप्त हो गया।
- भीलवाड़ा में मौत का आकंड़ा दो प्रतिशत भी नहीं है।
- पुलिस प्रशासन कोरोना को भुलाकर हेलमेट पर जोर दे रहा है। कोई भी वाहन चालक बिना मास्क के मिलने पर चालन नहीं बनाया जा रहा है। पुलिस भी मास्क को छोड़ हेलमेट नहीं पहनने पर एक हजार का चालान बना रही है।
- जुलाई में अब तक के सबसे अधिक २५७ लोग संक्रमित मिले हैं। १९ मार्च से ३० जून तक मात्र २५६ संक्रमित मिले थे।
ये चूक भी पड़ रही भारी
- बाजार में दुकानों में भीड़ है। मास्क नहीं है। सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं। प्रशासन अनदेखी कर रहा है।
- बाजार में कई बीमार, बुजुर्ग व्यक्ति व बच्चे भी निकल रहे हैं। उन्हें किसी बात का डर नहीं है।
- प्रशासन व पुलिस जुर्माना करने में भी खानापूर्ति कर रहे हैं। जनता में कोरोना का भय खत्म है।
- लक्षण होने पर भी कई लोग टेस्ट नहीं करा रहे हैं।
- गांवों में प्रसादी, मृत्युभोज आदि आयोजनों में भीड़ उमड़ रही है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhilwara-s-biggest-mistake-regarding-corona-in-bhilwara-6298661/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा