गैस कटर से काट दिया एटीएम, 15 लाख पार

भीलवाड़ा जिले में चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर कान्याखेड़ी चौराहे के निकट सोमवार रात फैक्ट्री के बाहर लगे
पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर बदमाश 14 लाख 70 हजार रुपए ले गए। वारदात से पहले बदमाशों ने वहां लगे सीसी कैमरे के तार काट दिए। घटना का पता चलने पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। हमीरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

थानाप्रभारी भंवरलाल चौधरी ने बताया कि कान्याखेड़ी चौराहे के निकट नितिन स्पिनर्स के बाहर पीएनबी का एटीएम है। इस पर रात में चौकीदार नहीं था। देर रात कुछ लोग कार लेकर आए। गैस कटर से एटीएम बॉक्स काटा और उसमें रखे 14 लाख 70 हजार रुपए निकाल ले गए। सुबह कोई एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा तो मशीन को टूटा पाया। डीएसपी देशराज गुर्जर वहां पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।

बताया गया कि एटीएम में सोमवार को ही बड़ी नगदी डाली गई थी। लुटेरों ने वारदात से पहले एटीएम में लगे सीसीकैमरे की केबिल ही काट दी।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/atm-cut-with-gas-cutter-rs-15-lakh-crossed-8541413/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा