चुनेंगे उन्हें , जो भीलवाड़ा को जोधपुर, कोटा जैसे विकास की गारंटी देंगे

विधानसभा चुनाव में भीलवाड़ा शहर का सबसे बड़ा मुद्दा एक ओवरब्रिज बनाने का है। लोगों का सवाल है कि ओवरब्रिज दस साल कागजों में क्यों रेंग रहा है। साथ ही शहर में बिगड़ी ट्रॉफिक व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा एवं बदहाल सड़कों को लेकर लोगों के मन में उबाल भी है। राजस्थान पत्रिका के साथ मंगलवार सुबह शिवाजी पार्क में आयोजित टॉक शो में प्रबुद्धजन ने भीलवाड़ा शहर के प्रमुख मुद्दों पर खुलकर चर्चा की और समस्याओं का समाधान भी बताया। चर्चा में शहर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर चिन्ता भी जताई।

इन मुद्दों पर प्रबुद्धजन ने उठाई आवाज

-बीते एक दशक में औद्योगिक शहर भीलवाड़ा का जिस तरह दायरा बढ़ा, उस अनुपात में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ।

-इस बार ऐसे नेता का चुनाव करेंगे, जो भीलवाड़ा में कोटा, जोधपुर की तर्ज पर विकास करवाकर राहत देने एवं एवं महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देंगे।

-टेक्सटाइल और रिको एरिया आने-जाने वालों को दो-दो घंटे तक ट्रॉफिक जाम की परेशानी झेलनी पड़ती है। शहर में जनसंख्या भी तेजी से बढ़ी है। इसलिए अब एक और ओवरब्रिज जल्द बनना चाहिए।

-कॉलोनियों में उद्यानों का रखरखाव समुचित नहीं है। शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।-यातायात व्यवस्था बदहाल है। मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइट व्यवस्था शुरू होनी चाहिए।

-पुलिस गश्त प्रभावी नहीं है। चोरी की वारदातें बढ़ रही है। शहर की कॉलोनियों में सीसीटीवी की निगरानी ज्यादा बढऩी चाहिए।-नगर परिषद, नगर विकास न्यास एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग में तालमेल ही नहीं है। सड़कें बनने के बाद भी तोड़ी जा रही है। बेहाल सड़कों व सीवरेज सिस्टम के कारण आमजन परेशान है।

-गांधी सागर, नेहरू तलाई, मानसरोवर झील एवं कोठारी नदी में प्रदूषण बढ़ रहा है। इनका संरक्षण कोटा व उदयपुर की झीलों की तरह होना चाहिए।

चर्चा में ये हुए शामिल-

कमलेश लाठी, विजय मानसिंहका, अशोक मूंदड़ा, स्वाती, सुनीता बिरला, रंजना मनियार, गौरव सुराणा, तनु शर्मा, यशस्वी जैन, मोनिका चास्टा, भव्या अग्रवाल, नीरज सिंह रावत, संजय कुमार सिन्हा, गोविंद कुमार डागर आदि।

चुनेंगे उसको, जो भीलवाड़ा को जोधपुर, कोटा जैसे विकास की गारंटी देंगे


source https://www.patrika.com/bhilwara-news/will-elect-one-who-will-guarantee-development-to-bhilwara-like-jodhpur-8567269/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा