Good News : राजस्थान में कल बनेगी विश्व की सबसे बड़ी रोटी, बनेगा इतिहास

Rajasthan Creat History : राजस्थान के लिए कल 8 अक्टूबर बड़ा दिन है। राजस्थान इतिहास रचने जा रहा है। भीलवाड़ा में रविवार को दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई जाएगी। इस रोटी का वजन करीब 151 किलोग्राम होगा। इस रोटी को बनाने के लिए तवा एक हजार किलोग्राम वजन का होगा तो बेलन 20 फीट लम्बा होगा। 1 हजार ईंटों की बेस से एक 12x16 का चूल्हा तैयार किया गया है। चूल्हे में लोहे की जाली लगाई गई है। रोटी को सेंकने के लिए 800 किग्रा कोयला मंगवाया गया है। दुनिया की सबसे बड़ी रोटी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के 12 ट्रेंड हलवाई बनाएंगे। रोटी को बनाने की पूरी प्रक्रिया में करीब 4 घंटे का समय लगेगा। इस पहले गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में करीब 145 किलोग्राम की रोटी बनाने रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड जामनगर (गुजरात) ने बनाया था।

करीब 50 कार्यकर्ताओं की बनी टीम

विश्व की सबसे बड़ी रोटी को भीलवाड़ा के हरिसेवा धाम के महामंडलेश्वर संत हंसराम की सेवा में रहकर बनाया जाएगा। राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी इस मुहिम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया, इस आयोजन को लेकर तैयारियां काफी पहले से शुरू हो चुकी है। इसमें करीब 50 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। हर काम को बारीकी से देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें - बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबर, बिजली बिल पर आया नया अपडेट

एक हजार को मिलेगा प्रसाद

राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया रोटी को करीब एक हजार लोगों को प्रसाद के रूप में दिया जाएगा। रोटी के साथ पंचकुटे की सब्जी को परोसी जाएगी।

यह भी पढ़ें - Crime Story : राजस्थान का एक विश्व प्रसिद्ध चित्रकार डबल मर्डर का पाया गया दोषी



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/good-news-rajasthan-bhilwara-world-largest-roti-will-be-made-tomorrow-history-will-creat-8523949/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा