Honey Trap : भीलवाड़ा की युवती ने मध्यप्रदेश में डॉक्टर को फंसा कर वसूले नौ लाख

देवास. भीलवाड़ा

मध्यप्रदेश के देवास शहर के पश्चिमी क्षेत्र में निजी अस्पताल का संचालन करने वाले एक डॉक्टर करीब दो माह पहले हनी ट्रैप के शिकार हुए। भीलवाड़ा की एक युवती ने डॉक्टर को शिकार बनाया। युवती के संपर्क में आने के बाद उनके कुछ फोटो, वीडियो बना लिए और फिर देवास के दो डॉक्टरों ने युवती के साथ मिलकर अस्पताल संचालक को डरा-धमकाकर नौ लाख वसूल लिए। मामले में अस्पताल संचालक की तरफ से दी गई रिपोर्ट पर दो माह चली जांच के बाद देवास के कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया।

कोतवाली प्रभारी एमएस परमार ने बताया कि फरियादी डॉक्टर ने भीलवाड़ा के जोया उर्फ मोनिषा डेविड, कैला देवी रोड देवास निवासी डॉ. संतोष दाबाड़े तथा टोंक खुर्द, देवास के डॉ. महेंद्र गालोदिया के खिलाफ धारा 384, 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पीडि़त डॉक्टर पवन कुमार चिल्लौरिया का आरोप है कि है कि 17 जून 2022 को उनके पास एक युवती का फोन आया। महिला ने नाम जोया खान बताया और बोली कि गलती से नंबर लग गया। उसके बाद युवती ने फरियादी पवन को बातों के जाल में उलझा कर दोस्ती की। बाद में महिला ने मेल-मिलाप के दौरान कुछ फोटो वीडियो बना लिए।

फिर तीनों आरोपियों ने डॉक्टर को धमकाकर नकद व चेक से करीब नौ लाख रुपए वसूल लिए। इसके बाद भी वे डॉक्टर पर दबाव बनाते रहे, परेशान होकर डॉक्टर ने पुलिस की शरण ली। पीडि़त ने दो माह पूर्व पुलिस को 11 पेज की शिकायत दी थी। दो महीने तक जांच चली। जांच के मुकदमा दर्ज किया गया। टीआई परमार का कहना है कि आरोपियों की भागीदारी के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhilwara-s-young-girl-trapped-a-doctor-in-mp-and-recovered-9-lakhs-7722630/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा