टैंकर ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, दो की मौत
भीलवाड़ा ( रायला)
जिले के रायला थाना क्षेत्र के बालापुरा इलाके में सड़क किनारे खड़ी पिकअप को टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे पिकअप में सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार से अधिक घायल हो गए। मृतकों में एक महिला व एक बच्चा शामिल है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार जारी है। वहीं मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए है।थानाधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के श्रद्धालु दर्शन के लिए रामदेवरा गए हुए थे। पिकअप से वापसी के दौरान रायला थाना क्षेत्र के बालापुरा इलाके में रोड साइड स्थित एक होटल पर चाय पीने रूके थे। पिकअप खड़ी कर कुछ यात्री पास ही खड़े थे। इस दौरान अजमेर की ओर से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे सोना (35) पत्नी दिनेश गाडोलिया लुहार एवं 12 वषीZय सुनील पुत्र दिनेश की मौत हो गई। वहीं नोरिया पुत्री दिनेश कुशलगढ़, धर्म पुत्र मूलचंद, कल्ला पत्नी चंदर धारिया उज्जैन सहित चार जने घायल हो गए। सूचना पर मौके पर 108 पहुंची एवं घायलों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में पहुंचाया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, हादसे कीसूचना पर जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधू भी अस्पताल पहुंचे एवं घायलों की कुशलक्षेम पूछी।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhilwara-news-bhilwara-hindi-news-7740262/
Comments
Post a Comment