सड़कों से नदारद डामर, हर तरफ गड्ढे

भीलवाड़ा शहर की अधिकतर सड़कों से डामर गायब है। हर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। सड़कें इतनी उधड़ चुकी है कि कदम-कदम पर कंक्रीट व उड़ती धूल से सामना हो रहा है। वाहन चालक हो या पदयात्री, हर कोई शहर की खस्ताहाल सड़क से परेशान है। इतना होने के बावजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि जानबूझकर आंख मूंदे हुए हैं।

 

हालात यह है कि शहर की प्रमुख व मुख्य सड़कें तक टूटी हुई है। उपर से अस्त व्यस्त खड़े वाहन व ओवर लोडिंग वाहन भी आमजन के लिए परेशानी की वजह बना हुआ है। करीब 25 करोड़ रुपए से अधिक की सड़के पूरी तरह टूट चुकी है। हालांकि नई सड़कों की सरकार से स्वीकृति मिल गई। न्यास ने 10 करोड़ से अधिक के टेंडर लगाए हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि काम सितम्बर बाद शुरू होगा।
बारिश ने खोली पोल

शहर की सड़कों की गुणपत्ता की पोल बारिश ने खोल दी। गंगापुर तिराहे पर बारिश के बाद बड़े गड्ढ़े हो गए, जिनमें रोजाना वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। नगर विकास न्यास, नगर परिषद तथा सार्वजनिक निर्माण की ओर से इस सड़क के न गड्ढे भरे गए और न मरम्मत की गई। वाहनों के टायर से टकरा कर कंक्रीट आसपास की दुकानों तक पहुंच रही है। दिनभर धूल उड़ने से चालक व व्यापारी परेशान हैं।
बदहाल यातायात ने बढ़ाई परेशानी
इस मार्ग पर सड़कों पर वाहनों का अस्त व्यस्त खड़ा रहने के कारण दिन में कई बार जाम लगता है।इसके साथ हर समय दुर्घटना का अंदेशा रहता है। यातायात पुलिस की कार्रवाई न के बराबर है। शहर के शास्त्री नगर, कांवाखेड़ा रोड, आरसी व्यास कॉलोनी, आरके कॉलोनी, बापूनगर, आजादनगर, सांगानेर रोड समेत कई कॉलोनियों की सडकों के हाल भी ऐसे ही हैं।

ओवरलोडि़ंग वाहनों पर नहीं कार्रवाई

यातायात पुलिस व परिवहन विभाग इस सड़क पर ओवर लोडिंग वाहनों पर भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोग वाहनों की छत व पायदान पर लटक कर यात्रा करते दिखते हैं।
कोई सुनने वाला नहीं
शहर के लोगों ने पत्रिका से कहा कि शहर की सभी सड़कें टूटी है। शिकायत करे तो भी किससे करे। कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। सड़क पर गड्ढ़ों के कारण चलना मुश्किल हो गया। न जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही अधिकारी।

एनओसी मिलने पर बनेगी नई सड़कें

आरयूआईडीपी की ओर से एनओसी मिलने पर आरसी व्यास की सड़कें बनाई जाएगी। अन्य सड़कों के टेंडर हो चुके हैं, लेकिन बारिश के बाद ही बन पाएगी। अभी पेचवर्क किया जा रहा है।
- रविश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता नगर विकास न्यास
-------
अधिकांश सड़कें न्यास की
शहर में अधिकांश टूटी सड़कें न्यास की है। परिषद अपने क्षेत्र की सड़कों पर गिट्टी डालने का काम कर रही है। नई सड़कें भी बारिश के बाद ही बन पाएगी।

- राकेश पाठक, सभापति नगर परिषद भीलवाड़ा



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/asphalt-missing-from-roads-potholes-everywhere-7725208/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा