पुलिस वर्दी में आया युवक, 25 लाख रुपए लूटे

भीलवाड़ा मार्ग स्थित माधव नगर में पुलिस वर्दी में आए युवक ने 25 लाख रुपए नकदी लूट ली। घटना के एक सप्ताह पुरानी है और थाने में मामला अब दर्ज कराया गया।

 

थानाप्रभारी लक्ष्मणराम विश्नोई ने बताया कि जयपुर के सांगानेर निवासी मुकेशकुमार गुप्ता रिपोर्ट दी कि चार-पांच माह पूर्व मुकेश माली ने ब्यावर-भीलवाड़ा मार्ग पर निवेश के लिए एक खदान दिखाई। गुप्ता अपने दोस्त राजीव गौड़ के साथ 27 दिसम्बर को भीलवाड़ा आया। यहां मुकेश माली, सुनील शर्मा व मनोहर से मिले। इन्होंंने भीलवाड़ा निवासी दिलीप नामक व्यक्ति से सौदे के लिए मिलवाया। गुप्ता जब माधव नगर में दिलीप को पैसा व चेक देने पहुंचा। इस बीच एक युवक पुलिस की वर्दी में आया व गुप्ता को बंदूक दिखाकर डराया व रुपए से भरा बैग लूट ले गया। बैग में पासपोर्ट, एटीएम कार्ड व चेक भी था। पुलिस का मानना है कि यह मामला आपसी लेन-देन का है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/robbery-took-place-on-bhilwara-mandal-road-8665479/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा