फैक्ट्री में श्रमिक की मौत, मुआवजा के लेकर प्रदर्शन
भीलवाड़ा-मांडल मार्ग स्थित एक प्रोसेस हाउस में श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बूंदी जिले के थाना नैनवा निवासी मुकेश (29) दुर्गालाल मीणा के रूप में हुई।मौत की सूचना पर श्रमिक फैक्ट्री के बाहर एकत्र हुए व प्रदर्शन करने लगे।
ये मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा मांग रहे थे। देर रात समझौता होने से प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया है। बताया गया कि श्रमिक लधु शंका के लिए फैक्ट्री से निकला था। लेकिन काफी देर बाद भी श्रमिक के पुन: न लौटने पर उसकी साथी ने उसकी तलाश की तो वह नाले में पड़ा मिला।
श्रमिक काम छोड़कर बाहर आ गए तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को माडल मोर्चरी में रखवा दिया। थोड़ा देर बाद श्रमिक मुआवजा राशि को लेकर बाहर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस व श्रमिकों तथा फैक्ट्री मालिकों के बीच हुए समझौते के बाद प्रदर्शन को समाप्त किया तथा काम पर लौटे।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/incident-occurred-on-bhilwara-mandal-road-8665494/
Comments
Post a Comment