इंदिरा रसोई में अब 400 नहीं, 200 को ही मिलेगा रोजाना खाना

प्रदेश में नई सरकार ने गरीब और बेसहारा लोगों को सस्ता खाना मुहैया कराने की इंदिरा रसोई योजना में कटौती कर दी। पहले प्रति रसाेई एक दिन में 400 लोगों को खाना खिलाने की सीमा थी। जो अब घटाकर कुल 200 थालियां प्रतिदिन कर दी गई। यानी सुबह-शाम 100-100 लोगों को ही भोजन कराया जा सकेगा। इसका असर यह होगा कि अभी भीलवाड़ा शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 3600 लोग भोजन कर रहे थे। यह संख्या अब 9 इन्दिरा रसोई पर 1800 ही रह सकेंगे।

 

जिले में अभी 24 इंदिरा रसोई है। अब एक रसोई पर सुबह 100 टोकन व शाम को 100 टोकन निर्धारित कर दिए हैं। रसोई में प्रतिदिन आने वाले लोग देरी से पहुंचते हैं तो उनको समय सीमा बोलकर लौटा दिया था। इससे वह खाली पेट ही सर्द रात में लौट रहे हैं।
पहले गायब हुई दाल...अब आधी थालियां
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के समय आचार संहिता में इंदिरा रसोई संचालकों को बजट नहीं मिलने से पहले थाली में दाल कम पानी ज्यादा हो गया था। सरकार बदलते ही थालियों की संख्या आधी कर दी गई। एक थाली में एक सब्जी, दाल, पांच रोटी, अचार आदि मिलता है। अब खाना भी सीमित कर दिया है। पिछले तीन माह से रसोई संचालकों को सरकार ने भुगतान नहीं मिला है।


जिले में इंदिरा रसोई पर एक नजर

24 इंदिरा रसोई जिले मेें संचालित

9 रसोई भीलवाड़ा शहर में

1800 लोगों को प्रतिदिन मिल रहा था भीलवाड़ा में खाना
3600 रह जाएंगे भीलवाड़ा शहर में इसके लाभार्थी

 

इनका कहना है

भीलवाड़ा शहर में संचालित इंदिरा रसोई पर अब सुबह-शाम थालियों की कुल संख्या 200 कर दी है। पहले दोनों समय कुल थालियां 400 थी। इंदिरा रसोई पर चलने वाला पोर्टल 100 रसीद काटने के बाद बंद हो जाता है। यही स्थिति शाम को भी हो रही है। हालांकि अभी किसी के पास लिखित आदेश नहीं आए, लेकिन पोर्टल 100 के बाद बंद हो रहा है।

अमृत खोईवाल, जिला परियोजना अधिकारी भीलवाड़ा



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/indira-rasoi-yojana-8665502/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा