नेहरू विहार कॉलोनी को मिलेगा चम्बल का पानी

राज्य सरकार की ओर से बनाई गई 100 दिन की कार्ययोजना के तहत नगर विकास न्यास ने करीब 60 करोड़ के 118 काम हाथ में लिए है। इसमें मुख्य रूप से पिछले चार साल से चंबल पेयजल के लिए संघर्ष कर रहे नेहरू विहार कॉलोनीवासियों को अगले 100 दिन में पीने का पानी मिल सकेगा। इसके लिए जयदाय विभाग से भी एमओयू हुआ है। न्यास प्रति माह 9 लाख रुपए जमा कराएगी।

 

न्यास सचिव अभिषेक खन्ना ने बताया कि पेयजल को लेकर विशेष योजना तैयार की है। इसमें नेहरू विहार के अलावा वार्ड नंबर 43 वैभव नगर कॉलोनी व वार्ड 52 में पानी की पाइप लाइन डालने, ग्राम समेलिया में पेयजल के लिए हरणी ग्राम स्थित उच्च जलाशय से समेलिया तक राइजिंग पाइप लाइन डालने, ग्राम पंचायत गठीला खेडा के ग्राम नया समेलिया में पेयजल के लिए पाइप लाइन डालने तथा न्यास के योजना क्षेत्र पटेल नगर सेक्टर 9 में पेयजल समस्या के समाधान के लिए फीडर पाइपलाइन डालने का कार्य शामिल है। इसके अलावा शारदा एवरग्रीन पार्क के पास नाली का निर्माण कार्य, लड्ढा नगर में पार्किग निर्माण शामिल है। आरसी व्यास, आरके कॉलोनी में गैस पाइप लाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए सड़कों को प्रमुखता से पूरा किया जाएगा। इसके अलावा अन्य निर्माण कार्य भी शामिल है। इन कार्यो में फिलहाल जोधडास आरओबी, कोठारी ओवरब्रिज, पालड़ी रोड स्थित कोठारी नदी पर ओवरब्रिज निर्माण तथा सांगानेर रोड पर निर्माणाधिन पुलिया को इसमें शामिल नहीं किया है।
निर्माण कार्यो को देखा

न्यास सचिव खन्ना ने शुक्रवार शाम को रोड लाइटों के साथ अन्य कार्यो का अवलोकन किया। इस दौरान अजमेर पुलिया पर तिरंगा लाइटे लगाने के भी निर्देश दिए है। इस मामले में ठेकेदार को भी पत्र लिखा गया है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/nehru-vihar-colony-bhilwara-8668417/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा