भीलवाड़ा मंडी: चांदी में 1150 रुपए व सोने में 350 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी
भीलवाड़ा कृषि मंडी में मंगलवार को मंडी बंद रही। फिर भी फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2500 से 2800, मक्का 1800 से 2000, देशी मक्का 2200 से 2500, चना 5700 से 6100, जौ 1700 से 1800, उड़द 8000 से 9600, ग्वार 5000 से 5600, ज्वार 2000 से 2400, मूंगफली 4800 से 5600 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। बुधवार से मंडी सुचारू रूप से संचालित होगी।
भीलवाड़ा सर्राफा : मंगलवार को चांदी में 1150 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। सोने के भाव में भी 350 रुपए प्रति दस ग्राम में तेजी आई है। दीपावली की दो दिन की छुट्टी के बाद बाजार खुलते ही सोने व चांदी के भावों में तेजी आई है। चांदी प्रति किलो -71900, टंच -73100, सोना 10 ग्राम-62200, जेवराती-58470 रवा- 62150 कलदार- 890 रुपए प्रति नग।
भीलवाड़ा किराणा- चीनी 44 मूंग मोगर 125, उड़द मोगर 130, तुअर दाल 150 से 170, मूंग दाल 110, उड़द दाल 115, चना दाल 78 से 80, मसूर दाल 80, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 50 से 65, चावल बासमती 100 से 130, देसी घी 500 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 195 से 200 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 120, तेल सरसों 140 से 150, सौंफ 380 से 400, जीरा 740 से 800, मैथी 90 से 100, धनिया साबुत 130 से 150, राई 100 से 110, अजवाइन 180 से 300, चायपत्ती 340 से 500, गोला 160 से 200, काबूली चना 170 से 180, काला चना 80, पोहा 50 से 55, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 90, हल्दी पिसी 260 से 280, मिर्च 350 से 400 रुपए प्रति किलो के भाव रहे।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/silver-increased-by-rs-1150-and-gold-by-rs-350-per-ten-grams-8588636/
Comments
Post a Comment