भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण महोत्सव मनाया

भीलवाड़ा में दिगंबर जैन समाज ने भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण महोत्सव मनाया। भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक दिवस पर दिगंबर मंदिर व जिनालय में निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। विशेष पूजा अभिषेक और शांतिधारा हुई। शाम में मंदिरों में आरती हुई।

 

आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि मुनि आदित्य सागर ससंघ के सानिध्य में भगवान का अभिषेक सागर, कपिल व निधि, महेंद्र, विपिन सेठी ने किया। निर्वाण लड्डू कपिल जैन ने चढ़ाया। मंदिर के शिखर एवं वेदी पर ध्वजा नरेश,नितिन,पीयूष गोधा ने चढ़ाई। महाराज के चातुर्मास का मुख्य कलश अजय संजय, अरविंद बाकलीवाल ने प्राप्त किया। मुनि संघ के चातुर्मास निस्थापण के बाद गुलाबचंद, मनीष शाह, सनत कुमार अजमेरा, राकेश पंचोली को चातुर्मास के मुख्य कलश, महावीर पहाड़िया को मंडपम उदघाटन का, नरेश गोधा को झंडारोहण के कलश के साथ अन्य सभी सामान्य कलश वितरित किए गए। बापूनगर स्थित जैन मंदिर में भी निर्वाण महोत्सव मनाया गया। अभिषेक व शान्तिधारा की गई।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/2550th-nirvana-mahotsav-of-lord-mahavir-celebrated-8588758/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा