मीरां की धरा मेवाड़ में बांसुरी से बरसेगा प्रेम

भीलवाड़ा. मेवाड़ यानी कृष्ण की अनन्य भक्त मीरां की धरा भीलवाड़ा में बांसुरी से प्रेम बरसेगा। नगर विकास न्यास ने चौराहों के सौन्दर्यीकरण के तहत अहिंसा सर्कल पर भगवान श्रीकृष्ण के हाथों में बांसुरी की बड़ी कृति लगाई है। इसे देखने को शहरवासी उमड़ पड़े।

 


न्यास के अनुसार भगवान के मनमोहक हाथों में बांसुरी बेहद सुन्दर लग रही है। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का संचार करने के उद्देश्य से इस चौराहे पर बांसुरी की धुन बजाने की योजना है। कृष्ण भक्तों को लगेगा, मानो वे वृंदावन व गोकुल की गलियों में हैं। मीरां की धरा पर न्यास का यह मनमोहक तोहफा है। इस बांसुरी की कृति पर 14.55 लाख रुपए व्यय तथा सर्कल के सौंदर्यीकरण पर लगभग कुल 35 लाख रुपए व्यय होंगे।
नगर विकास न्यास की विशेषाधिकारी रजनी माघीवाल ने बताया कि कोटा व उदयपुर की तर्ज पर सर्कलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके तहत मीरा सर्कल पर मीरा की प्रतिमा तथा चित्रकूट सर्कल पर कलम व दवात स्थापित की जाएगी। इन दोनों सर्कलों पर काम चल रहा है। जल्द ही यहां पर भी मूर्ति स्थापित होगी।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/meera-s-land-will-rain-love-with-flute-8393361/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा