राजस्थान के वैभव Chandrayaan-3 टीम में, प्रोजेक्ट में संभाली ये जिम्मेदारी, पिता बोले- बेटे की उपलब्धि से सीना चौड़ा हो गया

Chandrayaan 3 launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ईसरो) की ओर से निर्मित एवं संचालित चन्द्रयान-3 लॉचिंग टीम का शाहपुरा के वैभव उपाध्याय भी हिस्सा बने है। उड़ीसा में हरिकोटा में चंद्रयान टीम में वह शामिल थे। सफलता पूर्वक लॉचिंग के बाद शाहपुरा में खुशी की लहर छा गई। वैभव के पैतृक घर पहुंच कर कस्बे के लोगों ने माता-पिता को बधाई दी। इस दौरान परिजनों ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। वैभव टीम में प्रोजेक्ट मैनेजर व अल्टीमीटर डिजाइनिंग इंचार्ज के रूप में शामिल रहे। वर्तमान वैभव इसरो अहमदाबाद में पदस्थापित है।

जानकारी के अनुसार शाहपुरा में वार्ड 26 निवासी सत्यनारायण उपाध्याय का बेटा वैभव चन्द्रयान टीम में शामिल थे। उड़ीसा के हरिकोटा में दोपहर 2:35 पर स्टेशन से लांच हुआ चन्द्रयान के समय वैभव भी वैज्ञानिकों की टीम के साथ वहां मौजूद रहे। अगस्त में चन्द्रयान-3 चन्द्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। समाज व अन्य लोगों ने वैभव के घर जाकर उनके पिता सत्यनारायण और माता को बधाई दी। मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया।

इस दौरान घर के बाहर आतिशबाजी भी हुई। वैभव की गौरवमयी उपलब्धि से शाहपुरा के लोग प्रफुल्लित है। इस दौरान वैभव के पिता ने कहा कि बेटे की उपलिब्ध से उनका सीना चौड़ा हो गया। वैभव बचपन से मेधावी रहा। उसका सपना ईसरो से जुड़ना रहा। वैज्ञानिक बनकर देश के लिए कुछ करना चाहता था। उसका सपना साकार हो रहा है। उनका कहना था कि उपलिब्ध पर बेटे वैभव पर गर्व है। इससे पूर्व भी वैभव दो बाहर चन्द्रयान का हिस्सा रह चुके हैं।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/family-members-of-vaibhav-upadhyay-from-rajasthan-in-team-of-chandrayaan-3-launching-said-this-8374008/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा