पुलिस थाने से मुक्ति मिली भक्तों के चढ़ावे को

यहां भैरूनाथ मंदिर ट्रस्ट में वर्ष 2018 में आपसी विवाद होने के कारण देवस्थान विभाग के निर्देश पर प्रशासन ने यहां पर आने वाले चढ़ावे की राशि की दान पेटियों याने दान पात्रों को सील कर भदेसर पुलिस थाने के माल खाने में जमा करवा दिए थे। यहां पुलिस थाने में चार दान पात्र रखे गए थे। जबकि एक दान पात्र मंदिर के बाहर ही लगा हुआ है।

इस संबंध में ट्रस्ट के रमेश नाथ योगी द्वारा प्रार्थना पत्र पर उपखंड अधिकारी ने शुक्रवार को माल खाने से चार पेटियों को निकलवाया और मंदिर परिसर में लाए। यहां गठित कमेटी के सामने एक दान पात्र को खोलकर नोटों की गिनती शुरू की गई।


यहां शुक्रवार को राजस्व विभाग व पंचायत राज विभाग के कर्मचारी दिनभर गणना में जुटे रहे। एक दान पेटी की गणना अभी पूरी नहीं हो पाई है। लगातार तीन दिन के राजकीय अवकाश के बाद मंगलवार से पुनः गणना की जाएगी।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-offering-of-the-devotees-got-freedom-from-the-police-station-8372823/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा