मेवाड़ की बेटियां आठवीं बोर्ड में रही टॉप


शिक्षा निदेशालय की और से बुधवार को जारी आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में मेवाड़ की बेटियों ने बाजी मारी। मेवाड़ में शामिल भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ जिले में इस बार ग्रेड ए और बी में छात्राएं अव्वल आई हैं। भीलवाड़ा जिले का परिणाम 95.18 प्रतिशत व चित्तौड़गढ़ जिले का परिणाम 94.50 प्रतिशत रहा। वही उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ जिले की बेटियां भी ए व बी ग्रेड में भी टॉप रही है।

शिक्षा निदेशालय ने 8वीं बोर्ड का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। जिले का परिणाम 95.18 प्रतिशत रहा। परिणाम मेरिट की बजाय ग्रेडिंग के आधार पर जारी किया गया है। विद्यार्थियों को चार तरह की ग्रेडिंग (ए, बी, सी और डी) दी गई है। भीलवाड़ा जिले में इस बार ग्रेड ए और बी में छात्राएं अव्वल आई हैं। जबकि ग्रेड सी और डी में छात्र अव्वल हैं।

शाहपुरा डाइट के प्रिंसिपल गोपाललाल सुथार ने बताया कि 8वीं बोर्ड में जिले से कुल 43,086 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 41,011 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए। 2073 स्टूडेंट्स पूरक और 02 स्टूडेंट्स का परिणाम रोका गया। प्रदेश में भीलवाड़ा जिला 14वें स्थान पर रहा। जिले में 2073 स्टूडेंट्स ग्रेड-ई में है। इनकी पूरक परीक्षा ली जाएगी। पूरक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही इन छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में क्रमोन्नत किया जाएगा।

भीलवाड़ा जिले में 1827 छात्राओं को ग्रेड ए मिली है। जबकि केवल 980 छात्र ही ग्रेड-ए में है। ग्रेड-बी में भी 9012 छात्राएं हैं। जबकि 7574 छात्र ही ग्रेड-बी में है। वहीं ग्रेड सी और डी में छात्रों की स्थिति बेहतर है। ग्रेड-सी में 11102 छात्र एवं 8513 छात्राएं हैं। जबकि ग्रेड-डी में 1314 छात्र एवं 691 छात्राएं हैं।

यूं समझें ग्रेडिंग को...

ग्रेडिंग स्केल के अनुसार स्टूडेंट्स को 86-100 अंक पर ग्रेड-ए, 71-85 अंक पर ग्रेड-बी, 51-70 अंक पर ग्रेड-सी तथा 33-50 अंक पर ग्रेड-डी दी गई। 0-32 के मध्य अंक आने पर ग्रेड-ई दी जाती है।


विभिन्न कारणों से प्रदेश में कुल 2438 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया है। जिसमें सबसे अधिक बीकानेर जिले के 554 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया है। वहीं भीलवाड़ा जिले में केवल 2 स्टूडेंट्स का परिणाम रोका गया है। जबकि चित्तौड़गढ़ में 97 बच्चों का परिणाम रोका गया है।


चित्तौड़गढ़ जिले में परीक्षा परिणाम इस बार एक फीसदी गिरकर 94.50 प्रतिशत रहा। जबकि गत वर्ष 95.59 फीसदी परिणाम रहा था। परिणाम मेरिट की बजाय ग्रेडिंग के आधार पर जारी किया गया है। विद्यार्थियों को चार तरह की ग्रेडिंग (ए, बी, सी और डी) दी गई है।

शिक्षा मंत्री कल्ला ने ए ग्रेड हासिल करने वाली उदयपुर जिले की जया सोनी और अजमेर जिले की सबरीन बानो से फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी और आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं देते हुए उच्च मुकाम हासिल करने की बात कही। परीक्षा में प्रदेश भर से 13 लाख पांच हजार 355 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 12 लाख 33 हजार 702 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जबकि 69345 विद्यार्थी पूरक घाेषित किए गए। वहीं 2438 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया है।


ग्रेड में यों समझें परिणाम

ए ग्रेड

कुल : 95226

छात्राएं : 55708

छात्र : 39518

बी ग्रेड

कुल : 474924

छात्राएं : 243933

छात्र : 230991

सी ग्रेड

कुल : 576782

छात्राएं : 256643

छात्र : 320139

डी ग्रेड

कुल : 86770

छात्राएं : 33527

छात्र : 53243

----

चित्तौड़गढ़ जिला
ए ग्रेड

कुल : 938

छात्राएं : 620

छात्र : 318

बी ग्रेड

कुल : 6464

छात्राएं : 3742

छात्र : 2722

सी ग्रेड

कुल : 11800

छात्राएं : 5484

छात्र : 6316

डी ग्रेड

कुल :3042

छात्राएं : 1069

छात्र : 1973



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/mewar-s-daughters-topped-in-the-eighth-board-8248328/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा