बेटी व उसके प्रेमी ने ही जान ले ली पिता की

राजस्थान में एक कुएं में मिले प्रौढ़ के शव से जुड़े मौत का खुलासा हुआ तो समूचा गांव ही सन्न रह गया। क्यूंकि कातिल और कोई नहीं मृतक की बेटी और उसका प्रेमी ही निकला। दोनों आरोपितों को बाद में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

चित्तौडग़ढ़ जिले के कपासन थाना प्रभारी गजेन्द्रसिंह ने बताया कि कोलपुरा निवासी गमेर (60) पुत्र मेघा गाडरी की थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद उसका शव रोलिया गांव की सहरद स्थित कुएं में मिला था। मृतक के भतीजे उदयलाल पुत्र बाबरू गाडरी ने गमेरी की हत्या होने की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दी थी।

पुलिस ने अनुसंधान के दौरान घटना से जुड़ी हर कड़ी जोड़ी और संदेह के आधार पर गमेर की पुत्री सुशीला उर्फ सुष्या (27) व उसके प्रेमी रोलिया निवासी बाबूलाल (49) पुत्र भैरा तेली को गिरफ्तार किया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि गमेर सुशीला का नाता विवाह करवाने वाला था, इसलिए सुशीला ने प्रेमी के साथ मिलकर गमेर की हत्या करवा दी थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भिजवा दिया गया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-daughter-and-her-lover-killed-the-father-8243285/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा