सूरज ने उगली आग तो टेक्सटाइल सिटी में फिर तमतमाने लगा पारा

टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में एक बार फिर सूरज आग उगलने लगा है। शहर में तापमापी का पारा 41 पार हो गया। वातावरण में सभी सिस्टम खत्म हो जाने से दो-तीन तापमान बढ़ेगा। शहर में दिनभर भीषण गर्मी का दौर रहा। तेज धूप लोगों को परेशान करती रही तो गर्म हवाओं के थपेड़ों ने जनजीवन प्रभावित किया। शहर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री तथा न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व ही अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस था। एक दिन में एक डिग्री पारे में इजाफा हुआ है। घरों और दफ्तरों में एसी-कूलर तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं।

पंखें गर्म हवा फेंक रहे है। दिनभर चिलचिलाती धूप ने शरीर को झुलसाएं रखा। प्रदेश में सक्रिय हुए विक्षोभ के असर से चल रही हवाओं के कारण तापमान में पिछले दिनों 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई थी, ऐसे में तापमान 40 से 38 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, अब विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी का प्रभाव फिर से बढ़ा है। अगले तीन दिन गर्मी बढ़ेगी। सम्भावना है कि 22 मई से मौसम का नया सिस्टम एक्टिव होगा। उससे लोगों को फिर से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी बढ़ने से हिटवेब का असर नजर आ रहा। महातमा गांधी अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। आउटडोर में इस समय करीब एक हजार मरीज रोज पहुंच रहे है। चिकित्सक कक्ष के बाहर कतार देखी जा सकती है। उधर, गर्मी बढ़ने से शीतल पेय की मांग बढ़ी है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/when-the-sun-spewed-fire-then-the-temperature-started-rising-again-in-8252317/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा