पुलिस दौड़ी तो अफीम तस्कर कार छोड़ भागे
बिजयपुर थाना क्षेत्र के माणकपुरा गांव में जाने वाले रोड पर नाकाबन्दी के दौरान सोमवार रात माणकपुरा की तरफ से आती कार को पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया। इस पर चालक कार को घुमाकर वापस माणकपुरा गांव की तरफ भगा कर ले गया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो माणकपुरा गांव से केसरपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर कार उतर गई। कुछ दूरी पर कार को रोक कर उसमें सवार लोग भाग छूटे। इनकी पुलिस टीम ने जंगल में चारों तरफ तलाश भी की। When the police ran, the opium smuggler left the car and fled
पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली। इस दौरान डोडा चूरा से भरे 15 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। इनका वजन 283 किलो 10 ग्राम हुआ। कार एवं अफीम डोडा को पुलिस टीम ने जब्त कर लिया। थाना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ। When the police ran, the opium smuggler left the car and fled
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/when-the-police-ran-the-opium-smuggler-left-the-car-and-fled-8260702/
Comments
Post a Comment