गर्मी हुई आग बबूला, भीलवाड़ा में चिढ़ाने लगा पारा

वैशाख माह की शुरूआत के साथ ही टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा तपने लगी है। तापमापी का पारा रफ्तार पकड़ रहा है। गर्मी आग बबूला होने लगी है। शहर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री तथा न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन में पारा आधा डिग्री चढ़ गया। एक दिन पूर्व ही को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस था। पारा 39 पार हो जाने से लोगों को अभी से मई-जून की गर्मी की चिंता सताने लगी है।

सुबह नौ बजे से ही सूर्यदेव रौद्र रूप दिखा रहे हैं। दोपहर में धूप की तल्खी ने आमजन के साथ पशु-पक्षियों को भी बेहाल करना शुरू कर दिया है। दोपहर में लोग छांव तलाशते हुए देखे जा सकते हैं। शीतल पेय और आइसक्रीम की डिमांड बढ़ी है। चौराहों पर गन्ने की चरखियों पर लोग ज्यूस का आनंद लेते देखे जा सकते हैं। दोपहर में फ्रीज का पानी पसंद किया जा रहा। मटकियों की मांग भी बढ़ी है। गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही लोगों के खानपान व पहनावे में भी बदलाव आ गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग अब हल्के सूती कपड़ों में नजर आने लगे हैं। तापमापी का पारा चढ़ते ही लोगों ने कूलर और एसी की सार-संभाल करनी शुरू कर दी है।

.......
पांच दिन में पारे में आया उतार-चढ़ाव
तारीख अधिकतम न्यूनतम
10 अप्रेल 37 16.8
11 अप्रेल 37.2 16.9
12 अप्रेल 38.9 19.6
13 अप्रेल 38.8 19.6
14 अप्रेल 39.4 21
(पारा डिग्री सेल्सियस में)



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-heat-became-hot-mercury-started-teasing-in-bhilwara-8171481/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा