बंदूक की सफाई कर रहा था पति, अचानक ट्रिगर दब गया, पत्नी दुर्गा कंवर को लगी गोली

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/काछोला. थाना क्षेत्र के गोठड़ा में गुरुवार को दुनाली बंदूक की सफाई के दौरान ट्रिगर दबने से चली गोली ने विवाहिता की जान ले ली। बंदूक की सफाई महिला का पति कर रहा था। घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि गोठड़ा में भगवतसिंह राजपूत दोपहर में बंदूक साफ कर रहा था कि अचानक ट्रिगर दब गया। लॉडेड बंदूक से निकली गोली भगवतसिंह की पत्नी दुर्गा कंवर (45) को जा लगी।

यह भी पढ़ें : घरवालों से छिपकर बाइक चलाने निकला था 14 साल का किशोर, नासमझी के कारण हुआ बड़ा हादसा

परिजन गम्भीर हालत में दुर्गाकंवर को काछोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। महिला के पेट मे चोट का गहरा घाव था। हालात नाजुक होने पर महिला को भीलवाड़ा रैफर कर दिया। घटना के बाद मृतका का पति भगवत सिंह खुद काछोला थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

 

इधर, काछोला अस्पताल के चिकित्सक अभिषेक कुमार ने बताया कि घायल दुर्गा को परिजन अस्पताल लेकर आए थे। परिजनों ने महिला के छत से गिरने की बात बताई। इसलिए लोकल पुलिस को सूचना नहीं की। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हार्डकोर अपराधी के बेटे को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग, पथराव में सीआई सहित 7 जवान घायल

पति-पत्नी के बीच अनबन
सूत्रों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अनबन की बात पता लगी है। जांच में खुलासा होगा कि गोली अचानक चली या चलाई गई।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/trigger-pressed-while-cleaning-loaded-gun-wife-dead-in-bhilwara-8202812/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा