जिला प्रमुख के बोलते ही हंगामा, सरंपचों ने निकाली भड़ास

भाजपा कार्यालय में हुई पार्टी समर्थित सरपंच व जिला सहकारिता के पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर के समक्ष सरपंचों ने हंगामा किया। जिला प्रमुख बरजी बाई के सम्बोधन शुरू होते ही भाजपा से जुड़े सरपंचों ने विरोध दर्ज कराते हुए विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप जड़ दिया। इससे जिला प्रमुख पूरा उदबोधन नहीं दे पाई। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधि ने समझाइश की।

 

दरअसल, जिला कार्यालय में बुधवार को रहाटकर ने सरंपचों, जिला सहकारिता के पदाधिकारियों, नगर परिषद के पार्षद व पार्षद प्रत्याशियों की अलग-अलग बैठक हुई। समय कम होने से सरपंचों और जिला सहकारिता पदाधिकारियों की एक साथ बैठक शुरू हुई। जिला प्रमुख बरजी बाई का उदबोधन शुरू हुआ तो पार्टी के सरपंचों ने हंगामा किया। सरंपचों का कहना था कि जिला परिषद में उनकी पार्टी की जिला प्रमुख है। इसके बाद भी कांग्रेस के सरपंचों को विकास कार्यालय के पैसा मिल रहा। भाजपा के सरपंच परिषद के चक्कर काटकर तंग आ गए।

 

मेरी नहीं चल रही, सरकार बदलने का इंतजार
इस पर जिला प्रमुख ने परिषद कार्य में असमर्थता जताते हुए कहा कि उनकी नहीं चल रही। जिला परिषद में सरकार के दबाव में काम हो रहा है। सरंपचों को सरकार बदलने का इंतजार करना होगा। जहां वह बजट के लिए पैसा देना चाहती, वहां नहीं दिया जा रहा। सरंपचों के हंगामे को देखते हुए जिला प्रमुख अपनी सीट पर बैठ गई। जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों ने शांत किया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/uproar-as-soon-as-the-district-chief-spoke-the-sarpanchas-got-angry-8185997/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा