मार्च तक रहना होगा सावधान, नहीं बीमारियां करती है आप पर 'मार्च
Have to be careful till March, no diseases do 'March' on you सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि सर्दियों में खांसी, जुकाम, निमोनिया, लकवा, अस्थमा व हार्ट अटैक का सर्वाधिक खतरा रहता है। इस समय लोग पानी कम पीते है और खून गाढ़ा होता है। जिन मरीजों के खून पतला करने की दवा चल रही है, उन्होंने बीच में छोड़ दी, ब्लड प्रेशर की दवाएं छोड़ दी तो उनको तकलीफ बढऩे के आसार हैं। हालांकि अस्थमा सितंबर-मार्च में ज्यादा होता है, लेकिन इंफेक्शन में खांसी-जुकाम हो गए तो इनमें अस्थमा बढ़ जाता है। लोगों ने डेंगू भी काढ़ा, कच्चा दूध व दर्द की गोलियां आदि मनमर्जी से खाया-पिया। इस कारण भी कई को उल्टी-दस्त हुई है। लीवर को भी नुकसान हुआ। शादियों में सलाद व प्लेट को साफ पानी से धुलवाए।
कोरोना सैंपलिंग बढ़ेगी
स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दे रहा है। वही जिनको पहला व दूसरा टीका नहीं लगा, ऐसे लोगों की तलाश कर टीकाकरण किया जाएगा। चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा संभवत: इसे लेकर शुक्रवार को वीसी लेंगे।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/have-to-be-careful-till-march-no-diseases-do-march-on-you-bhilwara-7193087/
Comments
Post a Comment