दो युवकों पर चाकू से हमले के आरोप में एक गिरफ्तार
भीलवाड़ा. रायला थाना पुलिस ने क्षेत्र के सनोदिया गांव में शादी समारोह में वाहनों को रास्ते देने के विवाद को लेकर उदयपुर के दो जनों पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया।
थानाप्रभारी सुनील चौधरी के अनुसार सनोदिया में पप्पू कुमार की तीन बेटियों के विवाह में भीलवाड़ा, उदयपुर तथा कारोही से बारात आई थी। इस दौरान बाराती तैयार हो रहे थे। गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने उदयपुर के सूरज पोल से बारात में आए रोहित कुमार व सूरज पर चाकू से हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। घायल दोनों युवकों को एमजीएच भर्ती कराया। पुलिस ने हमले का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद भीलवाड़ा के काशीपुरी निवासी विजय गारू को गिरफ्तार किया। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए टीमों का गठन किया गया।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/one-arrested-for-attacking-two-youths-with-a-knife-7188323/
Comments
Post a Comment