भीलवाड़ा में सुतली बम से ही कर दिया विस्फोट


भीलवाड़ा। शहर के फुटवियर व्यवसायी के सिंधुनगर स्थित शो रूम पर अज्ञात जनों ने शक्तिशाली सुतली बम से विस्फोट कर बड़ा नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। घटना में शो रूम की पाइप लाइन फट गई, लेकिन गैस पाइप बाल बाल बच गई। गोदाम में पानी भर आने से जूतों के ढेर को काफी नुकसान पहुंचा। समूचा घटनाक्रम सीसी कैमरे में कैद हुआ है।


आर के फुटवियर के मालिक रमेश खोतानी ने कोतवाली पुलिस थाने में दुपहिया वाहन सवार दो अज्ञात जनों के खिलाफ रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि परिवादी के फुटवियर का शोरूम सिंधुनगर में है और इसी शो रूम के ऊपर उसका आवास है और यहां परिवार रहता है। परिवादी ने बताया कि २१ नवम्बर की शाम को दो युवक एक स्कूटर पर आए और शो रूम के पिछवाड़े स्थित गोदाम के पाइप लाइन में शक्तिशाली सुतली बम से विस्फोट किया और भाग गए। घटना से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और आवास का सारा पानी भूमिगत स्थित गोदाम में भर गया।

गोदाम में थे गैस सिलेंडर
पानी आने से समीप स्थित घरेलू गैस की सर्विस लाइन में आग लगने से बच गई। घटना से गोदाम में रखा काफी फुटवियर माल खराब हो गया। घटना के दौरान गोदाम में गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। रिपोर्ट में खोतानी ने बताया कि समूचा घटनाक्रम यहां लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया। रिपोर्ट में क्षेत्र के दो जनों पर उन्हें नाजायज परेशान करने, रुपए नहीं देने पर धमकाने का आरोप लगाया।

सीसी कैमरे में कैद घटना

कोतवाली प्रभारी डीपी दाधीच ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। सीसी कैमरे में कैद हुए लोगों की पहचान की जा रही है। वाहन के नम्बर के जरिए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhilwara-exploded-with-a-twine-bomb-7192398/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा