vasundhra raje वसुधंरा राजे का छाया रहा जादू

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की देव दर्शन और सामाजिक यात्रा के तहत दो दिवसीय भीलवाड़ा यात्रा शुक्रवार को पूरी हुई। राजे की यात्रा के दौरान जिला संगठन अलग-थलग नजर आया, जबकि भाजपा नेता व कार्यकर्ता राजे के साथ दिखे। यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ से यह तो स्पष्ट है कि राजे का जादू अभी जनता पर छाया हुआ है।

भीलवाड़ा में यात्रा के दूसरे दिन भी राजे को देखने एवं सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ बनी रही, राजे का काफिला जहां से भी गुजरा, वहा लोग उनका अभिवादन करते नजर आए। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। The magic of Vasudhara Raje in bhilwara

राजे ने शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं व चुनिंदा कार्यकर्ताओं से औपचारिक बातचीत की। इस दौरान विभिन्न संगठनों व समाज के प्रतिनिधि भी राजे से मिले। चर्चाओं के दौरान सभी ने राजे को आश्वस्त किया और कहा कि हम तुम्हारे साथ है और दो साल बाद उनकी ही अगुवाई में भाजपा सरकार बनेगी।
सर्किट हाउस में स्वागत-अभिनंदन

राजे से सर्किट हाउस में मिलने के लिए भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक सुबह आठ बजे से आना शुरू हो गए। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से कार्यकर्ताओं को भी मशक्कत करनी पड़ी। राजे ने यहां भाजपा विधायक विठलशंकर अवस्थी, सभापति राकेश पाठक व मेघराज लोहिया के साथ बातचीत की। इस दौरान भाजपा व निर्दलीय पार्षद भी मौजूद थे। करीब आधे घंटे की मुलाकात के दौरान पार्षदों ने राजे को कहा कि वह मार्ग दर्शक के रूप में उनके साथ बनी रहे, जब भी उन्हें जरूरत पड़ी तो वह उनके साथ खड़े रहेंगे। राजे ने इस पर कहा कि यहां की जनता ने जो मान सम्मान दिया, उससे उनका मनोबल और बढ़ा है। राजे ने कहा कि आप जनता की सेवा करे और पार्टी को मजबूत करे।

करणी सेना ने भेंट की तलवार

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने राजे का अभिनंदन किया। उम्मेद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजे को केसरिया साफा बांध कर तलवार भेंट की। इस दौरान राजपूत विकास परिषद के अध्यक्ष चतर सिंह मोटरास व हेमेन्द्र सिंह काछोला आदि मौजूद थे। राजे का आजादनगर स्थित कुम्भा छात्रावास में राजपूत समाज ने स्वागत किया।

दिवंगतों को श्रद्धाजंलि
राजे ने आर के कॉलोनी पहुंच कर भाजपा नेता रूपलाल जाट की मां मांगी देवी के आसमयिक निधन पर शोक जताया। राजे पथिक नगर में पहुंच जनसंघ सदस्य रामगोपाल पारीक को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

बेटी की शादी पर दिया आशीर्वाद
राजे तिलकनगर पहुंची और यहां पार्षद प्रेम देवी व रमेश खोईवाल के घर पहुंची। यहां पुत्री अंतिमा के विवाह होने पर उसे आशीष दिया और परिजनों को बधाई दी। राजे दोपहर ११.३० बजे मोदी ग्राउंड स्थित हैलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए बनेड़ा रवाना हो गई।

यह परिर्वतन यात्रा नहीं: राजे

राजे बनेड़ा गई, यहां पूर्व सांसद हेमेंद्र सिंह के निवास पर पहुंची। सिंह के निधन पर उनके पुत्र गोपाल चरण सिसोदिया व भाई पराक्रम सिंह तथा परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की। यहां कस्बे में ही आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि जब तक सबका साथ नहीं होगा, तब तक एक दूसरे पर विश्वास नहीं होगा, आपस में विश्वास बढ़ेगा तो राजस्थान का विकास होगा। The magic of Vasudhara Raje in bhilwara



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-magic-of-vasudhara-raje-in-bhilwara-7194569/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा