fired भीलवाड़ा में युवक पर दागी गोली

भीलवाड़ा। मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के होडा स्थित तिरोली चौराहा के समीप शनिवार रात ट्रैक्टर चालक पर दो अज्ञात जनों ने फायरिंग कर दी। दो हमलावर एक बाइक पर थे। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चालक को देर रात भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह मांडलगढ़ पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज किए। Bullet fired on youth in Bhilwara

जानकारी के अनुसार बल्दरखा स्थित जूना फलासिया के गौतम नगर निवासी प्रकाश धाकड (३५) पुत्र कन्हैया लाल धाकड पेश से डेयरी व्यवसायी होने के साथ ही गौतम नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का सचिव है। वह निकटवर्ती पंचायत खाचरोल के रायसिंगपुरा गांव में दूध की सप्लाई व राशि संग्रहण कर शनिवार रात साढ़े नौ बजे वापस ट्रैक्टर से गौतमनगर लौट रहा था। इसी दौरान तिरोली चौराहा के समीप स्पीड ब्रेकर पर टै्रक्टर के धीरे होते ही पीछे आई एक लाल रंग की बाइक पर सवार दो जनों ने प्रकाश पर फायरिंग कर दी।

कमर के नीचे लगी गोली

घटना में गोली प्रकाश के कमर में लगी, इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों को लगा कि संभवत: टायर फटने से हादसा हुआ और वह मदद के लिए प्रकाश की तरफ दौड़े। यहां प्रकाश ने अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा उस पर फायरिंग करने और गोली कमर पर लगने की जानकारी दी। मौके पर मौजूद लोग प्रकाश को अचेत हालत में मांडलगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाए, यहां प्रकाश की हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने उसे भीलवाड़ा रैफर कर दिया। बताया गया हमलावर लाल रंग की बाइक पर सवार थे और मुंह ढक रखा था।

प्रकाश को लगा ट्रैक्टर का फटा टायर

प्रकाश को देर रात एमजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां पूर्व डेयरी चैयरमेन रतन लाल चौधरी भी पहुंचे और चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत में अभी सुधार है, गोली कमर में धंसी हुई है और रविवार को ऑपरेशन के जरिए ही बाहर निकाला जा सकेगा।

प्रकाश ने यहां एमजी होस्पिटल में पुलिस को बताया कि वह हमलावरों को नहीं पहचानता है। उस पर फायरिंग हुई, उस वक्त उसे लगा कि संभवत: टायर फटा है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bullet-fired-on-youth-in-bhilwara-7195688/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा