भागवत 20 सितम्बर को भीलवाड़ा आएंगे

भीलवाड़ा।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत 20 सितम्बर को भीलवाड़ा आएंगे। वे यहां तेरापंथ नगर में विराजमान तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर उनसे मार्ग दर्शन प्राप्त करेंगे। आरएसएस के विभाग संघ चालक चांदमल सोमानी ने यह जानकारी दी। आरएसएस के प्रांत प्रचारक विजयानंद, सेवा भारती के संगठन मंत्री गोविंद कुमार, विभाग प्रचारक श्याम बिहारीए प्रांत सेवा प्रमुख रविंद्र जाजू, महानगर प्रचारक राकेश कुमार आदि तेरापंथनगर आदित्य विहार पहुंचे। उन्होंने आचार्य से कोविड काल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से किए गए सेवा कार्यों को लेकर तैयार की गई पुस्तक का भी विमोचन करवाया। वैसे सर संघ चालक जहां भी आचार्य महाश्रमण का चातुर्मास होता है, वहां पहुंचते हैं। सोमानी का कहना है कि सर संघ चालक के आगमन को लेकर अभी विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है। लेकिन उनके भीलवाड़ा आगमन को लेकर संघ व जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhagwat-will-come-to-bhilwara-on-september-20-in-bhilwara-6981864/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा