छात्रों ने 12वी में भी मारी बाजी
भीलवाड़ा।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के परिणाम के इंतजार कर रहे सैकड़ों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है।
सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय के 3 विद्यार्थियों का क्लेट में चयन
सेन्ट्रल एकेडमी सीसे विद्यालयए बापूनगर ने कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में एक बार पुन: स्वयं को सर्वोत्तम साबित करते हुए अपना परचम फहराया। कुल 265 विद्यार्थियों में से 34 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 69 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक एवं 65 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में प्रेक्षा कांकरिया, विज्ञान संकाय में सान्निध्य मित्तल एवं कला संकाय में आयुषी परिहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या शालिनी दीक्षित ने बताया कि क्लेट 2021 परीक्षा में विद्यालय से तीन विद्यार्थियों अदिति कानूनगो, महिमा नवाहल एवं यश अजमेरा का चयन हुआ। विद्यालय ने ऑनलाइन में भी स्वयं को सर्वश्रेष्ठ साबित किया है।
महेश सेवा समिति की ओर से संचालित महेश पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय के 38 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। 33 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनके अलावा सभी छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। महेश सेवा समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश नाराणीवाल, सचिव राजेंद्र कचोलिया व उपाध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करा कर उन्हें बधाई दी। विद्यालय की प्राचार्या अरविंदर कौर ने छात्र-छात्राओं को शैक्षिक गुणवत्तापूर्ण परीक्षा परिणाम से विद्यालय का गौरव बढ़ा है।
सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में एसटेक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम सराहनीय रहे। इसमें विज्ञान संकाय में शिवम नापित एवं मुदित गोयल ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्षत सोनी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा विभिन्न संकाय में अधिकांश विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कला संकाय में चिन्मय श्रोत्रिय ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था निदेशक राघव तोतला व प्राचार्या डॉक्टर सरिता गर्ग ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/students-also-beat-in-12th-in-bhilwara-6981855/
Comments
Post a Comment