एक बार फिर छात्राओं ने मारी बाजी

भीलवाड़ा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का परीक्षा परिणाण शुक्रवार को घोषित कर दिया है। यह पहला मौका है जब बिना किसी परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई है। कोरोना के चलते दसवी कक्षा की परीक्षा नहीं हो सकी थी। राजस्थान सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया था। परिणाम के लिए सरकार ने विशेष नीति जारी की थी। उसके आधार पर शुक्रवार को यह परिणाम जारी किया गया है।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नारायण जागेटिया ने बताया कि जिले का परिणाम 99.49 प्रतिशत रहा है। परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्राओं का परिणाम 99.68 तथा छात्र का 99.32 प्रतिशत परिणाम रहा है। बोर्ड ने ३५ हजार ८४० छात्रों में से ३५ हजार ६५६ छात्रों का परिणाम घोषित किया गया है। इसमें ३४०८० ने प्रथम, १५६९ ने द्वितीय तथा ७ छात्रा तृतीय श्रेणी में पास हुए है। भीलवाड़ा राजस्थान में १६वे स्थान पर रहा है।
प्रधानाचार्य श्यामलाल खटीक ने बताया कि कक्षा 10 में 502 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। इसमें से 60 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। छात्र अनुनय शर्मा एवं मोहित सुवालका ने 98 प्रतिशत, आशीष शर्मा ने 96.67 प्रतिशत व हर्षित तोषनीवाल ने 96.33 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
विद्यार्थी प्रथम द्वितीय तृतीय कुल प्रतिशत
छात्र- १७९७० -१०६२- ०६ -१९०३८-९९.३२
छात्रा १६११०- ५०७- ०१ - १६६१८-९९.६८
कुल ३४०८०- १५६९- ०७ - ३५६५६- ९९.४९



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/once-again-the-girls-won-in-bhilwara-6981844/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा