Posts

भलवड म बरस नह रह तरस कर ज रह मघ

Image
टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में मानसून एक्सप्रेस के रफ्तार पकड़ने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी ने परेशान कर रखा है। शहर में सुबह से आसमान में बादलों का डेरा रहा। दोपहर में बादलों के बीच से सूर्यदेव झांकते रहे। मौसम ने दिनभर पसीने से लथपथ किया। एक दिन में पारा तीन डिग्री चढ़ गया। शहर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री तथा न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री था। देर शाम को घटाएं छाई, लेकिन बिन बरसे लौटने से लोग निराश हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बारिश हुई। शहर में रविवार सुबह लोग उठे तो आसमान में घटाएं छाई हुई थी। इससे लोगों का चेहरा खिल गया। लेकिन दिनभर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। दोपहर तक बूंद तक नहीं गिरी। बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी ने बेहाल कर रखा है। सावन मास में भी कूलर और एसी की गति रफ्तार पर है। ठंडक नहीं होने से लोगों को सुकुन नहीं मिल पा रहा। लोगों को मूसलाधार बारिश का इंतजार है। ताकि गर्मी से राहत मिल सकें। बारिश होने पर ही तापमापी का पारा गिरेगा। source https://www.patrika.com/bhilwara-new...

टकसटइल म अब नह मलग पजगत य बयज अनदन

Image
भीलवाडा. ए-टफ योजना के स्थान पर टेक्सटाइल उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए नई योजना पर विचार विमर्श के लिए अतिरिक्त वस्त्र आयुक्त एसपी वर्मा भीलवाड़ा आए। वर्मा ने भीलवाडा कलस्टर में टेक्सटाइल के सभी सैक्टर प्रोसेसिंग इण्डस्ट्री के आधुनिकीकरण को लेकर शुक्रवार को मेवाड़ चैम्बर में प्रोसेसिंग, डेनिम उद्योगों के उद्यमियों के साथ चर्चा की।   उन्होंने कहा कि नीति आयोग, वित्त मंत्रालय, डीपीआईआईटी ने स्पष्ट कर दिया है कि आगे से किसी भी रूप में पूंजीगत अनुदान या ब्याज अनुदान नहीं दिया जाएगा। जिस तरह से अन्य उद्योगों के लिए पीएलआई स्कीम लागू की गई है, उसी रूप में टेक्सटाइल के लिए भी पीएलआई स्कीम ही लाने की संभावना है। उन्होंने पीएलआई स्कीम का प्रारूप बताते हुए कहा कि नई योजना के तहत केवल नए ग्रीन फील्ड उद्योगों को ही शामिल किया जाएगा। पुराने चल रहे उद्योगों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। योजना के तहत न्यूनतम निवेश की सीमा सभी कलस्टर से विचार विमर्श के बाद तय की जाकर निवेश के अनुरूप टर्नओवर पर प्रथम वर्ष में एक निश्चित प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। आगामी दो से पांच वर्ष तक बेसिक वर्ष के टर्नओवर प...

भलवड मड: चद म 150 व सन म 125 रपए क तज

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शुक्रवार को गेहूं 2180 से 2400, मक्का 1900 से 2700, चना 4600 से 4750, जौ 1575 से 1650, सरसों 4400 से 4725 रुपए, मूंग 7000 से 7500 रुपए अजवाइन 16000 से 19000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने व चांदी के भावों में तेजी देखने को मिली। चांदी में 125 रुपए प्रति किलोग्राम की व सोने में 150 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई। चांदी प्रति किलो - 70400, टंच -70450, सोना 10 ग्राम-59900 जेवराती-56300, रवा- 59850 कलदार- 775 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 125, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 145 से 150, मूंग दाल 115, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 115से 120, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना 70, पोहा 52, गे...

कपड खरदन आई थ लडक दकनदर क नयत ह गई खरब

Image
चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा कस्बे में कूथणा रोड पर रेडीमेड वस्त्र की दुकान पर बुधवार शाम एक किशोरी अपने भाई के साथ कपड़े खरीदने आई थी। कपड़े खरीद करने के बाद फिटिंग देखने के लिए वह दुकान की एक केबिन में चली गई। यहां कपड़े बदलने के दौरान किशोरी के चीखने चिल्लाने पर भाई व आसपास मौजूद लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किशोरी ने उन्हें बताया कि कपड़े बदले जाने के दौरान दुकानदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। इसी बीच दुकानदार रघुनाथपुरा निवासी समीर खान मौके से भाग छूटा। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र सेन मय जाप्ता मौके पर आ गए। मौके से फरार हुए दुकान की तलाश में पुलिस जाप्ता जुट गया। पुलिस और ग्रामीणों ने दुकानदार को करीब दो घंटे तक काफी ढूंढा पर नहीं मिला। इधर, ग्रामीणों की बढ़ती संख्या व गुस्से को देखते हुए भदेसर पुलिस उपाधीक्षक धर्माराम गीला भी आ गए। मंडफिया पुलिस जाप्ता भी आ गया। अंधेरा होने के कारण पुलिस को दुकानदार समीर खान को तलाशने में मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे पड़ोस के एक मकान की छत से दबोच लिया गया। गरमाए माहौल के बी...

भलवड म सवनवतत क बद सवदकरम बन डयर स उठ रह मट तनखवह

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा. भीलवाड़ा सरस डेयरी में आरसीडीएफ के नियमों की अनदेखी करते हुए संविदा व ठेकाकर्मियों से महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं ली जा रही है। पन्द्रह से अधिक कर्मचारी सेवानिवृत्ति बाद भी बतौर संविदाकर्मी भीलवाड़ा डेयरी से मोटी तनख्वाह उठा रहे हैं। ये कर्मचारी तीन साल से भीलवाड़ा डेयरी में काम कर रहे हैं। इनका डेयरी में पूरा दखल है।   संविदा से नियुक्ति, लेकिन पद वही- डेयरी में सेवानिवृित्त के बाद 15 कर्मचारी संविदा व एजेन्सी के माध्यम 25 से अधिक कर्मचारी डेयरी में लगे हैं। ये अब भी पुराने पद पर कार्यरत हैं। इनमें कई अहम पदों पर लगे हैं। इससे भीलवाड़ा डेयरी को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इनमें कुछ कर्मचारी तत्कालीन चेयरमैन व राज्य के राजस्व मंत्री रामलाल जाट के नजदीकी हैं। यह मिल रहा लाभ- संविदा पर लगे कर्मचारियों को आवास, वाहन आदि की सभी सुविधा मिल रही है। हालांकि डेयरी के कई अन्य कर्मचारी किराए के मकान में रहते हैं। जनवरी में बोर्ड बैठक में एक कर्मचारी का कार्यकाल दो साल बढ़ाने का निर्णय हुआ, लेकिन आरसीडीएफ ने इसे नामंजूर कर दिया। हर बैठक में खुद राजस्व मंत्री मौजूद रहते ह...

कगरस परषद क हगम आयकत क घरव

Image
भीलवाड़ा. शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण, अवैध निर्माण आदि समस्याओं को लेकर गुरुवार को कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद में हंगामा किया और आयुक्त का घेराव किया। सत्रह बिन्दुओं की परेशानी को लेकर कांग्रेस पार्षद परिषद का मुख्य द्वार बंद कर धरने पर बैठ गए। इससे पहले चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। पार्षदों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर आयुक्त हेमाराम अपने कक्ष से बाहर आए व उनकी समस्याएं सुनी। आक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त का घेराव किया। आयुक्त ने इसी माह समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।   नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद नारेबाजी कर परिषद पहुंचे। परिषद गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। आयुक्त हेमाराम ने पार्षदों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी सुनी तो पार्षदों ने खरीखोटी सुनाई। पार्षदों ने आरोप लगाया कि परिषद में पट्टे नहीं बन रहे। विकास के काम नहीं हो रहे और भेदभाव किया जा रहा। अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने 17 मांगों का ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने आरोप लगाया कि लगभग एक हजार परिवार ऐसे हैं, जिनके पट्टे बनने बाकी हैं। आयुक्त ने आ...

भलवड क सनटर गलय क हग सफई गदग दख त कररवई

Image
भीलवाड़ा. शहर की सेनेटरी गलियों की अब सफाई होगी। नगर परिषद सभागार में गुरुवार को हुई बैठक में परिषद में सभी स्वास्थ्य निरीक्षक एवं जमादार को सख्ती से पालना के निर्देश दिए है। राजस्थान पत्रिका के गुरुवार के अंक में Òभोपालगंज की ये गलियां नरक जैसी, सालों से नहीं हुई सफाईÓ शीर्षक से प्रकाशित समाचार को सभापति राकेश पाठक व आयुक्त हेमाराम ने गंभीरता से लिया व स्वास्थ्य निरीक्षक एवं जमादार की बैठक ली। सभापति पाठक ने कहा कि शहर की सभी सेनेटरी गलियों में कोई कचरा डालता या गंदगी फैलाता दिखा तो जुर्माना वसूलें। शहर में गंदगी नजर आने पर क्षेत्र के स्वास्थ्य निरीक्षक एवं जमादार पर कार्रवाई होगी। आयुक्त हेमाराम ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी की जानकारी दी। कहा कि शहर के आम लोगों सिटीजन फीडबैक के बारे में जानकारी दे ताकि स्वस्छता एप में राय दे सके। शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई है। डिवाइडरों से कचरा साफ हो। किसी भी क्षेत्र से शिकायत मिलने पर तुरन्त समाधान हो। आयुक्त ने कहा कि शहर की सफाई में कसर नहीं छोड़ी जाए। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhilwara-s-sanitary-st...