भलवड म बरस नह रह तरस कर ज रह मघ
टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में मानसून एक्सप्रेस के रफ्तार पकड़ने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी ने परेशान कर रखा है। शहर में सुबह से आसमान में बादलों का डेरा रहा। दोपहर में बादलों के बीच से सूर्यदेव झांकते रहे। मौसम ने दिनभर पसीने से लथपथ किया। एक दिन में पारा तीन डिग्री चढ़ गया। शहर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री तथा न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री था। देर शाम को घटाएं छाई, लेकिन बिन बरसे लौटने से लोग निराश हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बारिश हुई। शहर में रविवार सुबह लोग उठे तो आसमान में घटाएं छाई हुई थी। इससे लोगों का चेहरा खिल गया। लेकिन दिनभर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। दोपहर तक बूंद तक नहीं गिरी। बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी ने बेहाल कर रखा है। सावन मास में भी कूलर और एसी की गति रफ्तार पर है। ठंडक नहीं होने से लोगों को सुकुन नहीं मिल पा रहा। लोगों को मूसलाधार बारिश का इंतजार है। ताकि गर्मी से राहत मिल सकें। बारिश होने पर ही तापमापी का पारा गिरेगा।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/it-is-not-raining-in-bhilwara-the-clouds-are-leaving-longing-8361599/
Comments
Post a Comment