कपड खरदन आई थ लडक दकनदर क नयत ह गई खरब
चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा कस्बे में कूथणा रोड पर रेडीमेड वस्त्र की दुकान पर बुधवार शाम एक किशोरी अपने भाई के साथ कपड़े खरीदने आई थी। कपड़े खरीद करने के बाद फिटिंग देखने के लिए वह दुकान की एक केबिन में चली गई। यहां कपड़े बदलने के दौरान किशोरी के चीखने चिल्लाने पर भाई व आसपास मौजूद लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किशोरी ने उन्हें बताया कि कपड़े बदले जाने के दौरान दुकानदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। इसी बीच दुकानदार रघुनाथपुरा निवासी समीर खान मौके से भाग छूटा।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र सेन मय जाप्ता मौके पर आ गए। मौके से फरार हुए दुकान की तलाश में पुलिस जाप्ता जुट गया। पुलिस और ग्रामीणों ने दुकानदार को करीब दो घंटे तक काफी ढूंढा पर नहीं मिला। इधर, ग्रामीणों की बढ़ती संख्या व गुस्से को देखते हुए भदेसर पुलिस उपाधीक्षक धर्माराम गीला भी आ गए। मंडफिया पुलिस जाप्ता भी आ गया। अंधेरा होने के कारण पुलिस को दुकानदार समीर खान को तलाशने में मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे पड़ोस के एक मकान की छत से दबोच लिया गया।
गरमाए माहौल के बीच पुलिस आरोपी को जीप में बिठाकर थाने लाई। यहां पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी समीर खान को गिरफ्तार कर लिया। एतिहातन क्षेत्र में मंडफिया व भादसोड़ा पुलिस जाप्ता मोहल्ले में तैनात रहा।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-intention-of-the-shopkeeper-became-bad-8358486/
Comments
Post a Comment