Posts

कार से हो रही डोडा तस्करी, चालक धरा गया

Image
भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में गणपतिया खेड़ा चौराहे पर शनिवार रात नाकाबंदी के दौरान एक कार से 74 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त किया। पुलिस ने प्रकरण में चालक को गिरफ्तार किया। Doda smuggling by car, driver arrested थाना प्रभारी दलपतसिंह ने बताया कि गपतिया खेड़ा चौराहे पर शनिवार रात को नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस जाप्ते को देख कर एक चालक ने कार को तेज गति से वापस मोडी और भाग छूटा। पुलिस जाप्ते ने पीछा कर कार को कुछ दूरी पर रूकवा लिया और चालक गणपति खेड़ा निवासी हेमराज (20) पुत्र जयकिशन जाट से कड़ी पूछताछ की। चार कट्टे में था डोडा तलाशी के दौरान कार से अफीम डोडा चुरा से भरे प्लास्टिक के चार कट्टे बरामद हुए। इसका वजन 74 किलो मिला। चालक से अफीम डोडा चूरा परिवहन लाइसेंस परमिट मांगा तो उसने नहीं होना बताया। पुलिस ने चालक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। चालक ने पुलिस को बताया कि उक्त कार उम्मेदपुरा मुंशी में गांव कुरथल तक छोड़ने के लिए दी गई थी। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/doda-smuggling-by-car-driver-arrested-7891467/

होटल संचालक ने उधारी मांगी तो गंवानी पड़ गई जान

Image
When the hotel operator asked for a loan, he lost his life भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में अजमेर रोड पर संगम मिल चौराहे स्थित होटल पर शनिवार रात खाने के बिल के विवाद को लेकर हुए संचालक व श्रमिक के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा दो पक्ष में तब्दील होने से लाठी व पत्थर से हुए हमले में होटल संचालक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हथून बलिया निवासी राघवेंद्र आर्य (35) पुत्र विजय शंकर गौड रायला चौराहे पर होटल चलाता है और आसपास के श्रमिकों को माल व भोजन उधार देता है। रविवार रात को उधारी के हिसाब के दौरान दो हजार रुपए ज्यादा बताने के विवाद को लेकर श्रमिक बलिया निवासी आशीष (24) पुत्र जयराम पाठक का झगड़ा संचालक राघवेंद्र से हो गया। यहां विवाद गहराने पर संचालक के स्टाफ व श्रमिक के अन्य साथी भी आपस में लाठी व पत्थर लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। अन्य लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को गंभीर हालत में रायला के सीएससी में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें महात्मा गांधी चिकित्सालय में लाया गया। राघवेंद्र आर्य (35) को बाद में उदयपुर रैफर कर दिया,...

बाहर गा रहे चिरंजीवी का गाना, अंदर इलाज में आनाकानी

Image
भीलवाड़ा। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल आनाकानी कर रहे हैं। निजी अस्पताल बाहर दिखावे के लिए चिरंजीवी योजना में इलाज के बोर्ड लगाकर रखते हैं लेकिन अंदर तरह-तरह के बहाने बनाकर मरीजों को टरकाते हैं। जरूरतमंद को योजना का फायदा नहीं दे रहे हैं। वहीं निजी अस्पताल चिरंजीवी योजना में मरीजों को जान का भय दिखाकर इलाज का आधा-अधूरा तो कभी-कभी पूरा पैसा भी वसूल रहे हैं। राज्य सरकार चिरंजीवी योजना में करीब 1597 हेल्थ पैकेज निशुल्क उपलब्ध करा रही है। इनमें कोविड-19, ब्लैक फंगस, कैंसर, पैरालाइसिस, हार्ट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियां शामिल है। सरकार ने दो श्रेणियों में निशुल्क व सशुल्क रजिस्ट्रेशन कर जरुरतमंद को निशुुुल्क उपचार का सपना दिखाया था। इसके बाद निशुल्क जांच को भी शामिल किया। योजना के तहत दस लाख रुपए तक का बीमा कवर भी निशुल्क है। केस-01 भीलवाड़ा निवासी नवनीत रांका ने अपने ससुर को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां ङ्क्षचरजीवी योजना का बोर्ड लगा था। उनसे डॉक्टर से स्टंट ल...

मेगा हाईवे ​लिखेगा मांडलगढ़ में विकास की कहानी

Image
Mega highway will write the story of development in Mandalgarh भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ विधान सभा क्षेत्र में बीगोद से नन्दराय व कोटड़ी सड़क मार्ग सालों से बदहाल है। जिसकी सूरत सुधारने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मेगा हाइवे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। नए साल से सड़क मार्ग का काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। बीगोद से नंदराय और कोटड़ी तक सड़क मार्ग सिंगल लेन है। वहीं सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हाेने के साथ ही कोठारी नदी पर बना काज-वे भी नीचा होने से बारिश के दिनों में परेशानी होती है। नन्दराय ग़ांव के अंदर अस्पताल के सामने कीचड़ की समस्या वर्षों से बनी हुई है। सड़क मार्ग सार्वजनिक निर्माण विभाग के अंतर्गत होने से ग्राम पंचायत भी नया नही बना सकती है। ऐसे में ग्रामीणों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी हेमराज माली ने बताया कि ग़ांव में सड़क पर कीचड़ से निकला मुश्किल हो रहा है। कई बार दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग से भी कई बार शिकायत की गई। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बीगोद से नन्दराय और बनेड़ा तक मेगा हाइवे बनाने का प्रस्ताव तैयार...

अमित जाजू ने कहा मचा दिया जीत का डंका, पढि़ए

Image
भीलवाड़ा। देश एवं दुनियां के विधिक जगत में भीलवाड़ा के युवा एडवोकेट अमित जाजू ने फिर श्रेष्ठता का डंका बजाया है। इस बार जाजू अपने पुराने ही श्रेष्ठ रिकार्ड में दस पायदान की और छलांग लगाते हुए एशियन लीगल बिजनेस के नामित इण्डिया के टॉप डिस्पुट्स (विवादित मामले) के टॉप 40 एडवोकेट्स में शामिल हुए है। इससे पूर्व अमित जाजू वर्ष 2021 के इण्डिया के सुपर 50 एडवोकेट्स में चयनित किए गये थे। इनकी इस उपलब्धि पर एक बार फिर से भीलवाड़ा जिला अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। जाजू बताते है कि उनकी इस सफलता के पीछे वरिष्ठ सीए सत्यनारायण जाजू एवं मां मधु जाजू (पूर्व सभापति नगर परिषद, भीलवाड़ा) को अपना विशेष योगदान है। वह बताते है कि मुम्बई में वर्ष 2004 से बार काउंसिल ऑफ बोम्बे के सक्रिय मेम्बर होकर वकालत शुरू की। मुंबई सिडनम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेज्युशन किया व 2004 को मुंबई गर्वनमेन्ट लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद देश की प्रख्यात सोलिसिटर फर्म के साथ जुड़कर प्रेक्टि्स शुरू की । अमित बताते है कि वर्तमान में इन्टरनेशनल लॉ फर्म इण्ड्स लॉ में पार्टनर है। शुरू से बडे़-बडे़ केस को ...

bhilwara mandi : चांदी में 100 रुपए की तेजी, सोने के भाव स्थिर

Image
भीलवाड़ा. शनिवार को मंडी के भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2420 से 2600, मक्का हाइब्रिड 1900 से 2060, मक्का देसी 2200 से 2700, जौ 2200 से 2800, चना 4000 से 4500, ग्वार 4900 से 5600, उड़द 6800 से 7600, मूंग 6400 से 6900 रुपए, मूंगफली 5500 से 6200 रुपए, ज्वार 2400 से 2600 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- शनिवार को चांदी के भावों में 100 रुपए तेजी आई है। जबकि सोने के स्थिर बने रहे। चांदी प्रतिकिलो - 60600 चांदी टंच -61400 सोना 10 ग्राम- 52800 सोना जेवराती- 50412 रवा - 52750 कलदार -800 भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 102, उड़द मोगर 107, तुअर दाल 120 से 130, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 63 से 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 150, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 140, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, ...

तीन लाख के बदले 20 लाख ले लिए, 15 लाख फिर भी सूदखोर ने बाकी निकाले

Image
सूदखोर रवि खटीक और उसके साथियों के खिलाफ मनमाने ब्याज और पेनल्टी वसूलने का एक और मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर थाने में मामला दर्ज कराया। परिवादी ने सूदखोर गिरोह से तीन लाख रुपए उधार लिए। इसके बदले बीस लाख रुपए चुकाने के बाद भी 15 लाख रुपए बाकी निकाल लिए। परिवादी को बकाया राशि के लिए धमकाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार कोदूकोटा निवासी जमनालाल बैरवा ने मामला दर्ज कराया। परिवादी सिंधुनगर निवासी रवि खटीक उसके साथी गोविंद, कमल, भगवतीलाल, यशवंत, मनोज पर आरोप लगाया। रिपोर्ट के अनुसार जमनालाल ठेकेदारी का काम करता है। उसने ठेकेदारी में जरूरत होने से वर्ष-2019 में दो रुपए ब्याज की दर से तीन लाख रुपए उधार लिए। इसके बदले रवि को एक खाली स्टाम्प व हस्ताक्षरशुदा चार खाली चेक दिए। परिवादी ने बाद में ब्याज समेत तीन लाख रुपए रवि को चुका दिए। रवि से चेक व स्टाम्प मांगने पर उसने बदसलूकी करते हुए बीस रुपए प्रति सैकड़े के हिसाब से ब्याज वसूलने की बात कही। स्टाम्प और चेक देने से मना कर दिया। बैरवा ने पेनल्टी और ब्याज के बीस से पच्चीस लाख रुपए चुका दिए। इसके बाद भी 15 ल...