कार से हो रही डोडा तस्करी, चालक धरा गया

भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में गणपतिया खेड़ा चौराहे पर शनिवार रात नाकाबंदी के दौरान एक कार से 74 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त किया। पुलिस ने प्रकरण में चालक को गिरफ्तार किया। Doda smuggling by car, driver arrested

थाना प्रभारी दलपतसिंह ने बताया कि गपतिया खेड़ा चौराहे पर शनिवार रात को नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस जाप्ते को देख कर एक चालक ने कार को तेज गति से वापस मोडी और भाग छूटा। पुलिस जाप्ते ने पीछा कर कार को कुछ दूरी पर रूकवा लिया और चालक गणपति खेड़ा निवासी हेमराज (20) पुत्र जयकिशन जाट से कड़ी पूछताछ की।

चार कट्टे में था डोडा

तलाशी के दौरान कार से अफीम डोडा चुरा से भरे प्लास्टिक के चार कट्टे बरामद हुए। इसका वजन 74 किलो मिला। चालक से अफीम डोडा चूरा परिवहन लाइसेंस परमिट मांगा तो उसने नहीं होना बताया। पुलिस ने चालक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। चालक ने पुलिस को बताया कि उक्त कार उम्मेदपुरा मुंशी में गांव कुरथल तक छोड़ने के लिए दी गई थी।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/doda-smuggling-by-car-driver-arrested-7891467/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा