तीन लाख के बदले 20 लाख ले लिए, 15 लाख फिर भी सूदखोर ने बाकी निकाले

सूदखोर रवि खटीक और उसके साथियों के खिलाफ मनमाने ब्याज और पेनल्टी वसूलने का एक और मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर थाने में मामला दर्ज कराया। परिवादी ने सूदखोर गिरोह से तीन लाख रुपए उधार लिए। इसके बदले बीस लाख रुपए चुकाने के बाद भी 15 लाख रुपए बाकी निकाल लिए। परिवादी को बकाया राशि के लिए धमकाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार कोदूकोटा निवासी जमनालाल बैरवा ने मामला दर्ज कराया। परिवादी सिंधुनगर निवासी रवि खटीक उसके साथी गोविंद, कमल, भगवतीलाल, यशवंत, मनोज पर आरोप लगाया। रिपोर्ट के अनुसार जमनालाल ठेकेदारी का काम करता है। उसने ठेकेदारी में जरूरत होने से वर्ष-2019 में दो रुपए ब्याज की दर से तीन लाख रुपए उधार लिए। इसके बदले रवि को एक खाली स्टाम्प व हस्ताक्षरशुदा चार खाली चेक दिए। परिवादी ने बाद में ब्याज समेत तीन लाख रुपए रवि को चुका दिए। रवि से चेक व स्टाम्प मांगने पर उसने बदसलूकी करते हुए बीस रुपए प्रति सैकड़े के हिसाब से ब्याज वसूलने की बात कही। स्टाम्प और चेक देने से मना कर दिया। बैरवा ने पेनल्टी और ब्याज के बीस से पच्चीस लाख रुपए चुका दिए। इसके बाद भी 15 लाख रुपए की और मांग कर रहे हैं। इसके लिए रवि व उसके साथी घर आकर धमका रहे हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इससे वह और उसका परिवार दहशत में है। इस समूचे मामले की पुलिस जांच कर रही है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/took-20-lakhs-instead-of-3-lakhs-15-lakhs-yet-sukhor-took-out-the-res-7888086/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा