होटल संचालक ने उधारी मांगी तो गंवानी पड़ गई जान

When the hotel operator asked for a loan, he lost his life भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में अजमेर रोड पर संगम मिल चौराहे स्थित होटल पर शनिवार रात खाने के बिल के विवाद को लेकर हुए संचालक व श्रमिक के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा दो पक्ष में तब्दील होने से लाठी व पत्थर से हुए हमले में होटल संचालक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हथून बलिया निवासी राघवेंद्र आर्य (35) पुत्र विजय शंकर गौड रायला चौराहे पर होटल चलाता है और आसपास के श्रमिकों को माल व भोजन उधार देता है। रविवार रात को उधारी के हिसाब के दौरान दो हजार रुपए ज्यादा बताने के विवाद को लेकर श्रमिक बलिया निवासी आशीष (24) पुत्र जयराम पाठक का झगड़ा संचालक राघवेंद्र से हो गया।

यहां विवाद गहराने पर संचालक के स्टाफ व श्रमिक के अन्य साथी भी आपस में लाठी व पत्थर लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। अन्य लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को गंभीर हालत में रायला के सीएससी में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें महात्मा गांधी चिकित्सालय में लाया गया। राघवेंद्र आर्य (35) को बाद में उदयपुर रैफर कर दिया, यहां रविवार सुबह उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोपहर में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि मृतक के भाई अरविंद कुमार ने आशीष, राजकुमार और विश्वजीत के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस उप अधीक्षक लोकेश मीणा मामले की जांच कर रहे है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/when-the-hotel-operator-asked-for-a-loan-he-lost-his-life-7891443/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा