दीपावली से पहले सुधरेगी सड़कें, 10 दिन में भरेंगे गड्ढे
भीलवाड़ा . यह खबर शहर के बाशिंदों को खुश कर सकती है। उन्हें सड़कों पर हिचकोलों से राहत मिल सकती है। नगर परिषद, नगर विकास न्यास और आरयूआईडीपी की ओर से शहर की 49 सड़कों की दशा सुधारने का काम शुरू हो चुका है। शहर में अगले दस दिन में सड़कों के 80 प्रतिशत गड्ढे भर दिए जाएंगे। सड़कों का नवीनीकरण शुरू होगा। माना जा रहा है कि कुछ सड़कों को छोड़कर प्रमुख सड़कें दीपावली से पहले ही तैयार हो जाएगी। इन 49 सड़कों पर लगभग 42 करोड़ रुपए व्यय होंगे। आरयूआईडीपी ने दी एनओसी आरयूआईडीपी शहर में सीवरेज का लगभग 99 प्रतिशत काम कर चुका है। आरसी व्यास, विजयसिंह पथिक नगर, चित्रकूट नगर व सुभाषनगर में हाउस कनेक्शन किए जा रहे हैं। 2000 कनेक्शन हो चुके जबकि कुल 47,550 कनेक्शन होने हैं। शहर की प्रमुख 49 सड़कों का आरयूआईडीपी ने काम किया है, उसे उस सड़क के रेस्टोरेशन पर आपत्ति नहीं है। आरसी व्यास, विजयसिंह पथिकनगर, चित्रकूट नगर, सुभाषनगर क्षेत्र में भी न्यास सड़क बनाती है तो विभाग को आपत्ति नहीं है। सड़क बनाते समय मेनहोल व आईसी के ढक्कन का ध्यान रखना होगा। नगर विकास न्यास की सड़कें (29) तेजसिंह सर्किल से मं...