दीपावली से पहले सुधरेगी सड़कें, 10 दिन में भरेंगे गड्ढे
भीलवाड़ा . यह खबर शहर के बाशिंदों को खुश कर सकती है। उन्हें सड़कों पर हिचकोलों से राहत मिल सकती है। नगर परिषद, नगर विकास न्यास और आरयूआईडीपी की ओर से शहर की 49 सड़कों की दशा सुधारने का काम शुरू हो चुका है। शहर में अगले दस दिन में सड़कों के 80 प्रतिशत गड्ढे भर दिए जाएंगे। सड़कों का नवीनीकरण शुरू होगा। माना जा रहा है कि कुछ सड़कों को छोड़कर प्रमुख सड़कें दीपावली से पहले ही तैयार हो जाएगी। इन 49 सड़कों पर लगभग 42 करोड़ रुपए व्यय होंगे।
आरयूआईडीपी ने दी एनओसी
आरयूआईडीपी शहर में सीवरेज का लगभग 99 प्रतिशत काम कर चुका है। आरसी व्यास, विजयसिंह पथिक नगर, चित्रकूट नगर व सुभाषनगर में हाउस कनेक्शन किए जा रहे हैं। 2000 कनेक्शन हो चुके जबकि कुल 47,550 कनेक्शन होने हैं। शहर की प्रमुख 49 सड़कों का आरयूआईडीपी ने काम किया है, उसे उस सड़क के रेस्टोरेशन पर आपत्ति नहीं है। आरसी व्यास, विजयसिंह पथिकनगर, चित्रकूट नगर, सुभाषनगर क्षेत्र में भी न्यास सड़क बनाती है तो विभाग को आपत्ति नहीं है। सड़क बनाते समय मेनहोल व आईसी के ढक्कन का ध्यान रखना होगा।
नगर विकास न्यास की सड़कें (29)
तेजसिंह सर्किल से मंगलम प्लाजा वाया ऋषि श्रृंग्य संस्थान, ऋषि श्रृंग्य से अहिंसा सर्कल, केन्द्रीय विद्यालय से सांगानेरी गेट पेट्रोल पंप, अहिंसा सर्कल से कुवाड़ा रोड, डीआईजी स्टांप कार्यालय से नारायणी माता सर्किल, कोठारी पुलिया से नारायणी माता सर्किल, नारायणी माता सर्किल से केशव अस्पताल होते यूनिक होटल, नंदेश्वर महादेव मंदिर के रास्ते कोठारी पुलिया से कीर्तिस्तंभ, नारायणी माता सर्किल से सांगानेरी गेट, सिद्धिविनायक अस्पताल से सांगानेरी गेट, अजमेर चौराहा से सांगानेरी गेट वाया रोडवेज स्टैंड, केशव अस्पताल से रोडवेज स्टैंड, मोतीबावजी चौराहे से पानी की टंकी, होटल यूनिक से सुखाडि़या सर्किल, सुखाड़िया सर्किल से यूआईटी, यूआईटी से अजमेर पुलिया, सर्किट हाउस से गांधीनगर शमशान घाट वाया कांचीपुरम, संदीप बजाज से निम्बार्क आश्रम, पांसल सर्किल से संदीप बजाज, पांसल सर्किल से आचार्य सर्किल, एसके प्लाजा से कुम्भा सर्किल होते एमपीएस स्कूल, चित्तौड़ रोड प्राइवेट बस स्टैंड से मोखमपुरा नहर तक, अजमेर पुलिया से चन्द्रशेखर आजादनगर चौराहा चित्तौड़गढ़ मेन रोड, रामधाम से नहर तक वाया आचार्य सर्किल, आचार्य सर्किल से चन्द्रशेखर आजादनगर मुख्य मार्ग, ट्रांसपोर्ट नगर मेन रोड चित्तौड़ का जंक्शन रोड, जमुना विहार सर्किल से सुपार्श्वनाथ सर्किल, मंगल पांडे सर्कल से इंपीरियल होटल रिंग रोड, सिद्धिविनायक अस्पताल से हलेड रिंग रोड।
नगर परिषद के अधीन सड़क (10)
लव गार्डन से सटी चामुंडा माता सड़क, डॉ.नरुका निवास से गायत्री आश्रम, छोटी पुलिया से अजमेर रोड वाया बड़ी पुलिया, चित्तौड़ मुख्य मार्ग से चन्द्रशेखर आजादनगर, मंगलम प्लाजा से बडला चौराह मुख्य नाला, बडला चौराहा से आयकर विभाग, प्रेम चुनरिया से बडला चौराहा वाया सोलंकी टॉकीज, पारस पान वाले से बड़ी पुलिया होते लायंस अस्पताल, छोटी पुलिया से टैम्पो स्टैंड सुभाषनगर वाया श्रीराममंदिर, ब्राह्मणी स्वीट से गांधीसागर तालाब मेन रोड वाया मोहम्मदी कॉलोनी।
न्यास व परिषद की संयुक्त सड़क (04)
महेश सर्किल से श्रीनाथ सर्किल होते कोठारी नदी तक, डॉ.नरुका निवास से मदर टेरेसा स्कूल के रास्ते कोठारी नदी तक, मदर टेरेसा स्कूल से रमा विहार व काशीपुरी अंडरपास से तेरापंथ नगर-मानसिंहका निवास के सामने।
परिषद व आरयूआईडीपी (03)
नगर परिषद से चौपाटी सर्किल होते अरिहंत अस्पताल, बुद्ध स्पा (नाला के पास) से गुजराती बस्ती (कच्छी बस्ती) व सत्यम कॉम्पलेक्स से वाया कलक्ट्रेट सेशन कोर्ट।
सार्वजनिक निर्माण विभाग (01): रामधाम अंडरपास से प्रेमचुनरिया-सुपार्श्वनाथ सर्कल-सोनी अस्पताल-रिंग रोड-कनक पेट्रोल पंप।
आरयूआईडीपी (01):- एमएलवी कॉलेज गेट से बडला चौराह मुख्य नाला।
न्यास एवं आरयूआईडीपी संयुक्त सड़क (01): गंगापुर चौराह से संदीप बजाज।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/roads-will-improve-before-diwali-pits-will-be-filled-in-10-days-7772143/
Comments
Post a Comment