भीलवाड़ा कलक्टर करेंगे लम्पी संक्रमित मवेशियों की निगरानी

भीलवाड़ा. प्रदेश में लम्पी वायरस से संक्रमित गोवंश के इलाज की निगरानी जिला कलक्टर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी करेगी। मुख्य सचिव उषा शर्मा के आदेश के अनुसार, सदस्य सचिव पशुपालन विभाग के जिला अधिकारी होंगे। जिला परिषद के सीईओ, जिला कोषाधिकारी तथा शहरी स्थानीय निकाय का अधिकारी सदस्य होगा। लम्पी के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए दवा, गोशाला व पशुगृहों की नियमित सफाई, बीमार को स्वस्थ पशुओं से अलग रखना, पशु चिकित्सकों से इलाज आदि के साथ मृत पशुओं का सही निस्तारण आवश्यक है। कलक्टर की समिति यह कार्य देखेगी।


इसके अलावा लम्पी के प्रति आमजन में भ्रांतियां दूर करने के लिए प्रचार भी शहरी निकाय, पंचायत राज संस्थानों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। मृत पशुओं को खुले में निस्तारण के बजाय दफनाने की व्यवस्था जरूरी है। दफनाने की व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में शहरी निकायों के माध्यम से किया जाना है।

पंचायतें एसएफसी से खर्च करेगी राशि
पंचायती राज संस्थाओं को देय अनुदान के उपयोग के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के आदेश के अनुसार साफ-सफाई व स्वच्छता के लिए एसएफसी अनुदान से ग्राम पंचायतों को धनराशि व्यय बाबत अनुमत किया गया है। मृत पशुओं के सही एवं वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं अन्य आवश्यक सेनीटेशन गतिविधियों के लिए आवश्यक धनराशि एसएफसी मद से व्यय की जा सकती है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhilwara-collector-will-monitor-lumpy-infected-cattle-7770218/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा