भीलवाड़ा अब भी सड़कें दे रही दर्द, संत लिखेंगे प्रशासन को पाती

भीलवाड़ा. शहर में खस्ताहाल सड़कों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर अब संत भी आगे आ रहे है। राजस्थान पत्रिका की मुहिम के बाद विभिन्न स्तरों पर हो रहे प्रयासों के बीच संतों ने भी समस्या को लेकर प्रशासन को पत्र लिखने का निर्णय लिया है।

 

राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि मंच के आग्रह पर शहर के प्रमुख महंत व संत के माध्यम से जिला कलक्टर, नगर परिषद सभापति, आयुक्त, नगर विकास न्यास सचिव को पत्र लिखकर इन टूटी फूटी सड़कों को जल्द दुरुस्त कराने को कहा जाएगा। शहर में पिछले लंबे समय से विभिन्न मार्गों सहित चौराहों व गलियों में जगह-जगह खड्ड़े हो रहे हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे आम जनता परेशान है। कई बार हादसे भी हो चुके है।

 

यहां 20 तक तलब
सोनी ने एडवोकेट गोपाल सोनी के माध्यम से स्थाई लोक अदालत में शहर की क्षतिगस्त सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए वाद दायर कर रखा है। इसे लेकर स्थाई लोक अदालत ने अधिकारियों को 20 सितंबर को तलब भी किया है।

हल्की बरसात में भी परेशानी

प्रशासन एवं परिषद स्तर से सड़कों पर पेचवर्क व नवीनीकरण को लेकर करोड़ों की स्वीकृतियां जारी हो गई, लेकिन वैकल्पिक राहत के कार्य में गति नहीं मिलने से अब भी कई सड़कें बदहाल है। गुरुवार को शहर में हल्की बरसात में भी सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/still-giving-pain-to-the-roads-saints-will-write-to-the-administratio-7772104/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा