Rajasthan News : राजस्थान में ATM लूटने पहुंचे बदमाश, तो मुंबई में बज उठा सायरन, जानें फिर क्या हुआ?

ATM Robbery: गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में सरेरी के निकट दो लुटेरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम काटने का प्रयास किया। बैंक के मुंबई मुख्यालय में सायरन बजने और वहां से फोन आने के बाद नजदीक स्थित फैक्ट्री का चौकीदार एटीएम पहुंचा तो लुटेरे अपने साथ लाया गैस कटर छोड़कर भाग गए। चौकीदार के पहुंचने से एटीएम में लाखों रुपए की राशि बच गई। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। जिले में हाल में हमीरगढ़ और गंगापुर में एटीएम लूट हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान हाईकोर्ट को दो वर्ष से नहीं मिल रहा स्थायी मुख्य न्यायाधीश, जानिए पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, सरेरी में अजमेर नेशनल हाईवे रोड पर सुदिवा स्पिनर्स के बाहर बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीम है। रात डेढ बजे गैस कटर लेकर दो लुटेरे पहुंचे। एटीएम के बाहर कैमरे के तार काट दिए और कैमरे का एंगल घुमा दिया। शटर खोल एटीएम में घुसे। उनके घुसते ही बैंक के मुंबई हैड ऑफिस में सायरन बज उठा। वहां से जानकारी सैक्टर मैनेजर को दी। मैनेजर ने सुदिवा के चौकीदार को फोन कर एटीएम देखने भेजा। चौकीदार के हल्ला मचाने से लुटेरे कटर छोड़कर बाइक लेकर भाग छूटे। घटना की जानकारी गुलाबपुरा व रायला पुलिस को दी। पुलिस ने कटर जब्त कर लिया। गुलाबपुरा थाने से एएसआई एमएल मीणा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। रायला पुलिस भी मौके पर पहुंची।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/two-robbers-tried-to-rob-bank-of-baroda-atm-in-bhilwara-siren-sounded-at-mumbai-headquarter-8651884/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा