भीलवाड़ा : तीन करोड़ की नकबजनी का खुलासा करने वाली टीम सम्मानित
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने विजयसिंह पथिकनगर निवासी कपड़ा व्यवसायी दामोदर लढ़ा के मकान से 3 करोड़ की नकबजनी का खुलासा करने वाली टीम को शुक्रवार को सम्मानित किया। टीम में 17 सदस्य थे। टीम को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।
अति. पुलिस अधीक्षक विमलसिंह नेहरा ने बताया कि 3 सितम्बर को विजयसिंह पथिकनगर के सेक्टर ए गेट नम्बर 17 के निकट कपड़ा व्यवसायी दामोदर लढ़ा परिवार समेत दोपहर में फार्म हाउस पर पिकनिक मनाने गए थे। पीछे से चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ा व तीन किलो सोना, 40 लाख नकद समेत करीब तीन करोड़ का माल पार कर ले गए थे। परिवार को रात में लौटने पर चोरी का पता लगा। इसके लिए टीम के गठन किया। टीम ने सरगना समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया था। आरोपी भोपाल के रहने वाले थे और मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में नकबजनी की 50 से अधिक वारदात को अंजाम दिया।पकड़े आरोपियों पर भीलवाड़ा पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम रखा था। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में मेघा गोयल, जय सुल्तानसिंह, राजपाल, आशीष कुमार, नरेश कुमार, अनिरूद्धसिंह, जगराम, सतीश, भूपेन्द्र, निहार, लोकेश, विश्राम, नरेश कुमार, सत्यनारायण, चन्द्रपाल, दीपक जांगिड़ तथा किशोर शामिल थे।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/case-of-nakbajani-in-vijaysingh-pathikanagar-in-bhilwara-8649004/
Comments
Post a Comment