बजरी नाकों पर तोड़फोड व आगजनी

भीलवाड़ा जिले के रायपुर तहसील में कुछ लोगों ने शनिवार शाम बजरी नाकों के रॉयल्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की तथा आग लगा दी। वहां काम करने वाले लोगों से मारपीट भी की है। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने नाथड़ियास, देवनगर, आशपुर पनोतीया में रॉयल्टी नाकों पर पहुंच रिकाॅर्ड में आग लगा दी। कंप्यूटर तोड़ दिए। कर्मचारियों के मोबाइल और वहा से रॉयल्टी राशि उठा ले गए।


इसी प्रकार हमीरगढ थाना क्षेत्र में तख्तपुरा चेकपोस्ट के कर्मचारियों से मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। यहां कार्यरत गजेंद्रसिंह राणावत व लीज धारक संजय कुमार ने शनिवार को रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि एक डंपर बिना बजरी रॉयल्टी दिखाए निकला। इस पर वे फ्लाइंग इंचार्ज महेंद्रसिंह पुत्र भारतसिंह, नरेंद्र पुत्र लक्ष्मण सिंह, महावीर पुत्र सोजीराम मीणा व बहादुरसिंह पीला डंपर के पीछे गए। शिवशक्ति के पास आरोपियों ने उनकी गाड़ी के आगे-पीछे कारें लगा दी। इसमें से छोटूलाल, राधेश्याम व उनके 8-10 साथियों ने गाड़ियों से उतरकर उन पर पत्थर बरसाए। इससे महावीर व महेंद्र के सिर व शरीर पर चोटें आई। नरेंद्रसिंह के दांत टूट गए और आंख के पास चोट आई।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/vandalism-on-gravel-block-in-bhilwara-district-8629235/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा