मनसन अपडट: .भलवड स यह आई खशखबर: 33 सल बद जन म बन दय रकरड

जिले में मानसून आगाज के बाद पहली खुशखबरी भीलवाड़ा जिले के रायपुर से आई। रायपुर का प्रमुख लड़की बांध शाम साढ़े सात बजे छलक गया। बारह फीट भराव क्षमता के बांध पर एक इंच की चादर चल रही है। 33 साल बाद जून में ही लड़की बांध लबालब होकर छलक उठा है। लड़की बांध भरने से टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा की कभी जीवनदायनी रहे मेजा बांध में आवक की आस बंधी है। लड़की बांध का पानी मेजा बांध आता है। उधर, ग्रामीण अंचल में मेघ मेहरबान रहे। काछोला में ढाई व पारोली पौने दो इंच बारिश हुई जबकि टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में दिन में कई बार उमड़-घुमड़ कर बादल आए।


सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन शाम को करीब आधे घंटे मध्यम बारिश हुई। हवा के साथ बादल आगे निकल गए। इससे लोग निराश हुए। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 32.2 तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर. क्षेत्र का सबसे बड़ा लड़की बांध पर चादर चलने से क्षेत्र के लोगों के खुशी की लहर छा गई है। कार्यवाहक सहायक अभियंता शिवलाल रेगर ने बताया कि बांध पर एक इंच की चादर चल रही है। बांध में पानी की आवक से क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। 33 साल बाद जून में लड़की बांध लबालब होकर छलक उठा है।

मंदिर की चारदीवारी धाराशायी
काछोला. क्षेत्र में तीन दिन से बरसात जारी है। कस्बे व आसपास गुरुवार को अच्छी बरसात हुई। इससे नदी, नाले और तालाब में पानी की आवक हो रही है। बस स्टैंड के निकट वीर तेजाजी महाराज मंदिर के प्रवेश द्वार की चारदीवारी गिर गई। सरपंच रामपाल बलाई ने जेसीबी से मलबे को हटवाया।

बारिश ने रोके रास्ते, खेत बने तालाब
बीगोद. कस्बे समेत आसपास अलसुबह से दोपहर तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। नाले उफान पर रहने से खटवाड़ा सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया। आधा दर्जन एनीकटों पर चादर चल रही है। बनास नदी में भी पानी की आवक में तेजी है। खेत तालाब बने हैं। किसानों ने अगेती मक्के और सोयाबीन फसलों की बुवाई कर दी थी। इससे बीज खराब होने की चिंता सता रही है।

कहां कितनी बरसात
स्थान बरसात

काछोला 68

पारोली 43

कोटड़ी 40

बिजौलियां 37

शक्करगढ़ 21

मांडलगढ़ 19

शाहपुरा 9

(बारिश मिलीमीटर में)

.....

तीन दिन में पारे का हाल

तारीख अधिकतम न्यूनतम

27 जून 33.2 24.4

28 जून 31.7 24.2

29 जून 32.2 25

(पारा डिग्री सेल्सियस में)



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/monsoon-update-this-good-news-came-from-bhilwara-record-made-in-june-8343781/

Comments